Father’s neck bone broken during diving, nine-year-old son saved his life | Diving के दौरान पिता की टूटी गर्दन, नौ साल के बेटे ने ऐसे बचाई जान

पेनसाकोला: अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) में डाइविंग (Diving) के दौरान पिता के गले की हड्डी टूट गई. तब उनका 9 साल का बेटा उन्‍हें किनारे तक लाया और उनकी जान बचाई. अब इस बाप-बेटे की जोड़ी की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. 

असाई विलियम्स नाम के इस बच्चे ने बताया कि जब भी वह किसी के साथ गोताखोरी करता है तो उसके साथ अक्सर एक खेल खेलता है. इस दौरान वह उस व्यक्ति को तय समय के भीतर डुबकी लगाकर वापस आने के लिये कहता है और अगर वह उतने समय में वापस नहीं आता, तो वह उसे खोजने निकल जाता है.

ये भी पढ़ें: इमोशनल कर देंगी दिवंगत टीवी एक्‍टर Samir Sharma की ये आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट!

ऐसा ही खेल उसने अपने पिता के साथ खेला. हालांकि इस बच्चे ने तैराकी या जान बचाने का कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया है, फिर भी उसने अपनी जान की बाजी लगाकर अपने पिता को मरने से बचा लिया. 

दरअसल, विलियम्स का पांच सदस्यों का परिवार शनिवार को क्वाइटवाटर बीच पर मौज-मस्ती के लिये गया था. इस दौरान सूर्यास्त के कुछ देर बाद विलियम्स अपने पिता जॉश से बोट पर से ही डाइव करने की जिद करने लगा, लेकिन उसकी इस जिद को पूरा करते समय जॉश के गर्दन की हड्डी टूट गई.

विलियम्स ने पेनसाकोला समाचार पत्रिका को बताया, ‘मुझे बस यही याद है कि उन्होंने कहा कि उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई है और उन्हें बहुत डर लग रहा है.’

विलियम्स के पिता पानी में सीधे हो गए और उनसे उल्टे होते नहीं बन रहा था. तब विलियम्‍स पानी में कूद गया. इतना ही नहीं उसने अपने से 45 किलो ज्‍यादा वजन वाले पिता को पीठ पर लादा और धीरे-धीरे तैरते हुए उन्‍हें किनारे तक लेकर आया. 

इसके बाद जॉश को अस्पताल ले जाया गया और सोमवार को उनकी गर्दन की सर्जरी की गई, जहां उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है.

(इनपुट: एपी)




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here