finland prime minister wedding: दुनिया की सबसे यंग प्रधानमंत्री सना मरीन ने की शादी, वेडिंग ड्रेस में खूबसूरती देख मिल रही जमकर तारीफ – worlds and finland youngest pm sanna marin got married to her long time boyfriend her wedding look is getting praised on internet

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

फिनलैंड की सबसे यंग पीएम सना मरीन शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए सभी को दी थी। एलिगेंट लुकिंग वेडिंग गाउन पहनीं सना शादी की तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से पति बने मार्कस टक्सिडो में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फोटोज में सना सिल्क का बना वेडिंग गाउन पहनी नजर आईं। इस फ्लोरलेंथ गाउन में शॉर्ट टेल, फुल स्लीव्स और डीसेंट कट नेकलाइन डिजाइन थी। इसे किसी भी तरह से रिवीलिंग नहीं बनाया गया था। पूरे गाउन को प्लेन रखा गया था, जो उसे सिंपली क्लासी ऐंड एलिगेंट लुक दे रहा था।

ब्राइड बनीं सना के बालों को लाइट वेव्स में स्टाइल करते हुए, क्लिप के साथ वाइट वेल अटैच किया गया था। यह लॉन्ग वेल उन्हें ड्रीमी लुक दे रहा था। खूबसूरती के मामले में किसी ऐक्ट्रेस जैसी लगने वाली इस पीएम ने अपने मेकअप को कंप्लीटली नैचरल टोन रखा।

अब बात करें उनके पति की, तो उन्होंने क्लासिक ग्रूम लुक चुना था। 16 साल से सना को डेट कर रहे मार्कस ने इस स्पेशल डे पर वाइट शर्ट, ब्लैक बो टाई और ब्लैक टक्सिडो पहना था। उन्होंने अपने बालों को साइड पार्टिशन कर सिंपल लुक में स्टाइल किया था। तस्वीरों में आप खुद ही देख सकते हैं कि वह कितने हैंडसम लग रहे थे।

वैसे आपको बता दें कि, दुनिया की इस सबसे यंग पीएम सना के पति मार्कस सॉकर प्लेयर हैं। ये दोनों पहली बार 18 साल की उम्र में मिले थे और तभी से साथ हैं। दोनों की एक बेटी भी है। इतने साल साथ में रहने के बाद आखिरखार 34 साल की उम्र में दोनों ने शादी का फैसला लिया। इनकी शादी में कुल 40 मेहमान पहुंचे थे, जिसमें उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल थे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here