भाजपा नेता की संस्था से तीन साल में पांच नाबालिक बालिकाएं लापता,अब दर्ज हुई एफआईआर, एसपी ने गठित की एसआईटी

नर्मदापुरम -जिले के इटारसी में भाजपा नेता की मुस्कान संस्था के बालिका गृह से 3 साल में 5 नाबालिग बालिकाएं भाग गईं। पांचों के भागने की शिकायत एक साथ 3 साल बाद दर्ज कराई गई। इटारसी थाने में गुमशुदगी और अपहरण की एफआईआर दर्ज हुई हैं। साथ ही संस्था के जिम्मेदारों पर भी सवाल उठ रहे हैं। नियम के मुताबिक ऐसे मामलों में 24 घंटे के अंदर एफआईआर होना चाहिए पर इस मामले में लापरवाही की गई।

अब इटारसी पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने एक एसआईटी टीम का गठन भी किया है। जो इस पूरे मामले की जांच करेगी बालिका गृह से 2024 से अब तक पांच नाबालिक बालिकाएं लापता है। इसके बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। शुक्रवार रात संस्था की केयर टेकर ने थाने में आवेदन दिया। आवेदन में कहा गया कि पिछले दो साल में बालिका गृह इटारसी से पांच नाबालिग लड़कियों को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने धारा137 (2) के तहत पांच एफआईआर दर्ज की हैं।

बालिका गृह के संचालक मनीष ठाकुर ने कहा कि नाबालिग लड़कियों के गायब होने की सूचना थाने में दी थी। कलेक्टर, एसपी और बाल कल्याण समिति की बैठक में एफआईआर नहीं होने की बात उठाई थी। एसपी ने निर्देश दिए कि सभी मामलों में एफआईआर कराएं। इसके बाद एक साथ एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि भागने वाली लड़कियों के स्टेशन पर होने की जानकारी मिली है।

वहीं थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि मुस्कान बालिका गृह से एक आवेदन प्राप्त हुआ था कि 2024 से अब तक पांच नाबालिक बालिकाएं भाग गई है। जिनका अब तक कोई पता नहीं लगा है। हमने मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस अधीक्षक महोदय ने भी एक जांच टिम गठित की है। जो इस मामले की पूरी जांच करेगी ओर बालिकाओं को ढूंढने का प्रयास भी शुरू कर दिया गया है।

blob:https://www.no2politics.com/bdaa9018-798e-4f65-a3b9-e87e73980381

वाइट – अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here