चोरी के मोबाइल को नया बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; 45 मोबाइल बरामद

राजगढ़। राजगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने चोरी के मोबाइल फोन को नया बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक, खिलचीपुर निवासी बनवारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने एक मोबाइल दुकान से 14 हजार रुपये में मोबाइल खरीदा था, लेकिन जांच में मोबाइल नकली कंपनी का पाया गया। पुलिस ने जब मोबाइल की जांच की तो वह होशंगाबाद निवासी सुमित रघुवंशी के नाम पर रजिस्टर्ड मिला।इसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की, जिसमें सामने आया कि दुकानदार इंदौर निवासी जितेंद्र वासवानी से मोबाइल खरीदकर बेचता था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस को गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

बाइट: धर्मराज नागर, एसडीओपी खिलचीपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here