घुवारा,भारतीय क्रिकेट टीम की पेसर क्रांति गौड़ ने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रच दिया. उन्होंने शानदार बॉलिग करते हुए इंगलैंड के खिलाफ 5 विकेट चटकाए. इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बाद अब क्रांति गौड़ का नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर लिखा जाएगा. क्रांति गौड़ पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिसका नाम इस ऑनर बोर्ड पर अंकित होगा.*लॉड्स पर पहली बार खेला जा रहा महिला क्रिकेट टेस्ट मैच*लॉड्स पर पहली बार महिला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला जा रहा है. यह ऐतिहासिक मौका लॉर्ड्स में पुरुषों का पहला टेस्ट मैच खेले जाने के 142 साल बाद आया है. जहां 10 जुलाई से इंडिया और इंगलैंड के बीच 4 दिनों का टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जिसमें क्रांति गौड़ ने पहली पारी में इंगलैंड के खिलाफ 17 ओवर में 37 रन देकर में 5 विकेट लिए. वहीं, 7 मेडन ओवर भी फेंके हैंऑनर बोर्ड पर लिखा जाएगा क्रांति का नामलॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के पवेलियन में सालों से ऑनर बोर्ड लगा है. इस बोर्ड पर उन प्लेयर्स के नाम लिखा जाता है, जो किसी टेस्ट और वन-डे मैच में सेंचुरी लगाते हैं या किसी पारी में 5 विकेट लेते हैं. वहीं, पहले ऑनर बोर्ड पर केवल पुरूष प्लेयर्स के नाम लिखे जाते थे, लेकिन 2019 में मैरीलोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने महिला क्रिकेटरों के नाम भी लिखे जाने की मंजूरी दी. इसके बाद से कई महिला क्रिकेटरों के नाम इस बोर्ड पर लिखे गए हैं. अब ऐतिहासिक रिकॉर्ड को लेकर क्रांति गौड़ का भी नाम ऑनर बोर्ड पर लिखा जाएगा. क्रांति गौड़ की यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है, क्योंकि उन्होंने लॉर्ड्स पर टेस्ट मैच में यह रिकॉर्ड बनाया है.*कोच और परिवार वालों में खुशी*क्रांति गौड़ मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के छोटे से गांव घुवारा की रहने वाली हैं. क्रांति गौड़ के इस अचीवमेंट को लेकर उनके भाई मयंक सिंह ने कहा, “यह पल हम परिवार वालों के साथ देश के लिए भी गौरव का पल है. आज मुझे बहुत खुशी है कि मेरी बहन दुनिया भर में अपने देश का नाम रोशन कर रही है.क्रांति गौड़ के कोच रहे राजीव विल्थरे ने कहा, “हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह लॉर्ड्स के मैदान पर मैच खेले. एक कोच का भी सपना होता है कि उसका सिखाया हुआ प्लेयर लॉर्ड्स के मैदान में क्रिकेट खेले. आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स के ग्राउंड पर 5 विकेट लिए हैं और एक रिकॉर्ड स्थापित किया है. मैं चाहता हूं कि वह भविष्य में और अच्छे प्रदर्शन करती रहे और अपने-आप को एक बड़े बॉलर के रूप में स्थपित करे.
- Breaking News
- states
- Bundelkhand
- Cricket
- Delhi
- Madhya Pradesh
- Nation
- Social Viral
- The World
- views and opinions
- स्पोर्ट्स