Gold Rate Today Know Latest Price Gold and Silver

नई दिल्ली:

चीन में कोरोना वायरस के कारण आर्थिक तबाही की आशंकाओं के बीच सोने की चमक बढ़ गई है. पीली धातुओं के प्रति निवेशकों का आकर्षण बढ़ने से सोने का भाव शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सात साल की ऊंचाई पर चला गया जबकि भारत में फिर एक नया रिकॉर्ड बनाया. देश के सबसे बड़े वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का भाव 42,790 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला जोकि अब तक का रिकॉर्ड स्तर है जबकि अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने का भाव 1,651.85 डॉलर प्रति औंस तक उछला जोकि फरवरी 2013 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है. 

सोनभद्र में 3000 टन सोने का भंडार मिलने पर GSI का चौंकाने वाला बयान

कमोडिटी विशेषज्ञ और केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते चीन की अर्थव्यवस्था में सुस्ती रहने की आशंकाओं से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है. ऐसे में सोना उनके लिए निवेश का पसंदीदा साधन बन गया है. एमसीएक्स पर शुक्रवार को रात 10.08 बजे सोने के अप्रैल वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 504 रुपये की तेजी के साथ 42,543 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव 42,790 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला. सोने में आई तेजी से चांदी को भी सपोर्ट मिला.

चेन्नई हवाई अड्डे पर महिला के पास से 2 किलो से अधिक सोना जब्त

टिप्पणियां

एमसीएक्स पर चांदी के मार्च एक्सपायरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 311 रुपये की तेजी के साथ 48,209 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले चांदी का भाव 48,589 रुपये प्रति किलो तक उछला. कॉमेक्स पर सोने के अप्रैल अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 21.65 डॉलर यानी 1.34 फीसदी की तेजी के साथ 1,642.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव कॉमेक्स पर 1,651.85 डॉलर प्रति औंस तक उछला. कॉमेक्स पर चांदी के मार्च अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.78 फीसदी की तेजी के साथ 18.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था. 

Video: बिना हॉल मार्क नहीं बिक सकेंगे सोने के आभूषण


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here