hartalika teej bollywood actress looks: Hartalika Teej 2020: सुहागिन महिलाओं के लिए परफेक्ट हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की ये साड़ियां, ऐसे करें स्टाइल – hartalika teej 2020 bollywood actress sari looks

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी आने वाली 21 अगस्त को हरतालिका तीज का व्रत किया जाना है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। यही नहीं, इस व्रत में सोलह श्रृंगार का भी विशेष महत्व है जिसको ध्यान में रखकर महिलाएं सजने-संवरने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।

यूं तो हर बार महिलाएं हफ़्तों पहले से ही इस व्रत की तैयारी शुरू कर देती थीं, लेकिन इस बार कोरोना ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जहां कुछ महिलाएं पुराने कपड़ों से ही काम चला रही हैं तो कइयों को पिछले व्रत में पहनी हुई साड़ी को ही रिपीट करना पड़ रहा है। लेकिन ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको बता रहे हैं कि घर रहते हुए भी आप कैसे हरतालिका तीज के मौके पर खुद को परफेक्ट लुक दे सकती हैं।

हरतालिका तीज

इस बात में कोई दोराय नहीं कि जब भी बात बॉलीवुड अभिनेत्रियों के फैशनेबल लुक्स की आती है, तो हम और आप उनके स्टाइलिश साड़ी सिल्हूट के बारे में बात करना नहीं भूलते। ऐसे में जब बात हो हरतालिका तीज पर पति के लिए सजने-संवरने की, तो क्यों न इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के फैशन स्टेटमेंट को ही कॉपी किया जाए। जी हां, बी-टाउन में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो अपने साड़ी अवतार के लिए काफी फेमस हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ से करीना कपूर तक ने अपने-अपने स्टाइल से साड़ी पहनकर हम सभी के लिए फैशन का एक नया ट्रेंड सेट किया है। ऐश्वर्या राय के इन 5 बेहद खूबसूरत लुक्स से दिखें गणेश चतुर्थी पर खास

दीपिका पादुकोण

साड़ियों के लिए दीपिका पादुकोण की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। दीपिका की आप ये मेजेंटा साड़ी ही ले लीजिए। सिंपल बॉर्डर वाली यह साड़ी खासतौर पर अभिनेत्री के लिए रॉ मैंगो फैशन लेबल ने डिज़ाइन की है। अगर आप भी इस बार कुछ सिंपल सा पहनना चाह रही हैं, तो आप अपनी वॉर्डरोब में से कोई भी सिंपल बॉर्डर वाली साड़ी लें, जिसे सटल मेकअप के साथ स्टाइलिश दिखने वाले चोकर के साथ स्टाइल करें।


आलिया भट्ट

फेमस डिज़ाइनर सब्यसाची की डिज़ाइन की हुई मल्टी स्ट्राइप साड़ी में आलिया भट्ट का लुक एकदम परफेक्ट है। मिनिमल मेकअप के साथ ब्लैक बिंदी मिडिल पार्टेड क्लासिक बन और लंबे-लंबे डैंग्लर्स उनके इस लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। बता दें आजकल स्ट्राइप साड़ी बहुत ज्यादा चलन में हैं। अगर आपके पास भी कोई सिंपल पोल्का डॉट या स्ट्राइप साड़ी पड़ी है तो आलिया भट्ट का यह लुक आपके काम आ सकता है।


कटरीना कैफ

डिज़ाइनर सब्यसाची की डिज़ाइन की हुई फ्लोरल पिंक साड़ी में कटरीना हर बार की तरह काफी खूबसूरत लग रही हैं। अगर आपको अभी तक समझ नहीं आ रहा आपको क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं? तो आप फ्लोरल साड़ी को पहनकर भी अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। पिछले कुछ सालों में फ्लोरल साड़ियों का चलन बहुत बढ़ गया है। घर में रहते हुए तीज त्योहारों को सेलिब्रेट करने के लिए इस तरह की साड़ियां एकदम परफेक्ट हैं। कुछ तो बात जरूर है! जब रेखा को इस अवतार में देख मचा था दूर तक हल्ला


प्रियंका चोपड़ा

शायद ही ऐसी कोई महिला हो जिसके पास सिल्क की साड़ी न हो। सिल्क की साड़ी के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि ये कभी भी फैशन आउट नहीं होती। प्रियंका चोपड़ा का यह लुक ही ले लीजिए। मसाबा गुप्ता की डिज़ाइन की हुई साड़ी में प्रियंका सिंपल, लेकिन स्टाइलिश लुक में नजर आई हैं। अगर आप भी अपनी सिल्क की साड़ी के साथ कुछ फैशन एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ भी खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।


करीना कपूर

करीना कपूर खान फैशन वर्ल्ड की मालकिन हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह कभी भी अपने लुक्स से हमें निराश नहीं करती हैं। एक इवेंट में करीना पिकाचिका की कस्टम हैंडमेड प्रिंट साड़ी पहने नजर आई थीं, जिस पर ‘बेबो’ नाम के पल्ले ने उनके लुक को सबसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आप भी चाहें तो हैंडप्रिंटेड साड़ी को पहनकर इस दिन को खास बना सकती हैं।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here