खंडवा में भीषण सड़क हादसा: थार-बलेनो की टक्कर में मां-बेटे की मौत, 3 घायल

खंडवा के मूंदी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा… बीजेपी नेता बताया जा रहा थार चालक… हादसे में दो की मौत, तीन घायल… घटना में मां-बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर घायल… घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल खंडवा किया गया रेफर… मृतकों में सौरभ (28) और उनकी मां सुमन बाई (58) शामिल… मूंदी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की… परिवार में शादी की तैयारियों के बीच छाया मातम, गांव में शोक का माहौल… थार चालक सनावद का बीजेपी नेता बताया जा रहा, पुलिस कर रही मामले की जांच…

मध्य प्रदेश में शिवपुरी के बाद खंडवा में भी थार की रफ्तार सुर्खियों में है। यहां मूंदी थानाक्षेत्र में थार और बलेनो कार की जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में दो लोग की मौत हो गई है, वहीं 3 कार सवार गंभीर रूप से घायल है। सभी लोग एक ही परिवार के है, जो शादी की शॉपिंग करने के लिए घर से निकले थे। लेकिन इसके पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

दरअसल, केनूद के पास तेज रफ्तार थार ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार पलटी खाते हुए रोड के नीचे गहरे गड्ढे में गिर गई। कार में बैठी जलवा बुजुर्ग ग्राम की पूर्व सरपंच कुसुम पति राजेंद्र राठौर (58) व उनके बेटे सौरभ (28) की मौत हो गई। जबकि, बेटी सारिका (25), बेटे रवींद्र (32) व रिश्तेदार रवींद्र पिता दिनेश (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है, कि थार सनावद का भाजपा नेता लवकुश राठौर चला रहा था। लवकुश के खिलाफ दो दिन पहले पूर्व सरपंच के परिजन ने थाने में शिकायत की थी। उन्होंने लवकुश पर आरोप लगाया था कि वह उनकी बेटी की शादी में रुकावट डाल रहा है। इस घटना को परिजन दुर्घटना नहीं हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद थार चालक लवकुश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। लवकुश भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है और उसका मुरुम का व्यापार है।बाइट– परिजनरिपोर्ट: प्रतीक मिश्रा, खंडवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here