how to cure a hangover fast: according to dietitians eat these 5 foods to get rid bhang hangover and headache on holi – Happy Holi 2022: होली पर भांग का नशा और सिरदर्द-उल्टी से तुरंत राहत दे सकती हैं ये 5 देसी चीजें

रंगों का पर्व होली (Holi) 18 मार्च को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन लोग गले लगकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और होली की बधाई देते हैं। जाहिर है इस दिन नमकीन-मिठाइयों के साथ भांग पीने का प्रचलन भी है। वास्तव में कुछ लोगों के लिए होली का मतलब नशा ही होता है। अक्सर देखा जाता है कि इस दिन लोग खूब शराब और भांग का सेवन करते हैं और उसके बाद कई-कई दिनों तक नशे में चूर रहते हैं।

दरअसल शराब का नशा तो एक रात में उतर जाता है लेकिन भांग का नशा खतरनाक होता है। भांग पीने वाले बताते हैं कि कई बार नशा कई-कई दिनों तक भी नहीं उतरता है। बात सिर्फ नशे की नहीं है, कई लोगों को नशे के साथ गंभीर सिरदर्द, उल्टी और बेहोशी आदि का भी सामना करना पड़ सकता है। जाहिर है ऐसा होने पर आपके होली के रंग में भंग पड़ सकता है।

न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्माके अनुसार, भांग का सेवन सेहत के लिए खतरनाक है। यह मतली, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। इसलिए भांग का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। यह शरीर में तेजी से फैलता है। चलिए जानते हैं कि आप भांग का नशा और उसके लक्षणों से किस तरह राहत पा सकते हैं।

(फोटो साभार: istock by getty images)

भांग का नशा उतारने की दवा- नींबू

भांग का नशा उतारने के लिए आपको नींबू पानी पीना चाहिए। नींबू पानी एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी का एक बेहतर स्रोत है, यह फ्री रेडिकल्स को बनने से रोकता है। आप इसमें स्वाद के लिए काला नमक भी मिला सकते हैं।

भांग का नशा उतारने का तरीका-हर्बल चाय

अगर आपको भांग का सेवन करने के बाद सिरदर्द और मतली जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आप इसके लिए एक कप हर्बल चाय पी सकते हैं। आप गुलाब की चाय या चमेली की चाय ले सकते हैं। इसमें कैफीन कम और एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा होते हैं।

भांग का नशा उतारने का उपाय- मिल्कशेक

एक्सपर्ट मानते हैं कि भांग का नशा उतारने और इसके लक्षणों से राहत पाने के लिए आप एक गिलास ताजा मिल्कशेक ले सकते हैं। केला मतली को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।

भांग के नशे को दूर करेगा जूस

भांग के बाद डिटॉक्स करने के लिए ताजा सलाद, फल और ताजा जूस का सेवन करें। ताजे खाद्य पदार्थों से प्राप्त फाइबर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

भांग के नशे का इलाज है शहद

आप नशा उतारने के लिए फलों के रस के अलावा शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास ठंडे पानी में कुछ चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इसके अलावा फाइबर वाली चीजों का सेवन करें और अच्छी नींद लें। दवाओं के इस्तेमाल से बचें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here