How to make body flexible: Desi Ghee: फ्लैग्जिबल बॉडी की चाहत पूरी करता है देसी घी का इस तरह उपयोग – easiest way to make your body flexible with the help of cow milk and desi ghee in hindi

स्लिम और फिट बॉडी के साथ ही हर किसी की चाहत होती है कि उनका शरीर फ्लैग्जिबल भी हो। यानी उनके शरीर में लचक भी बनी रहे। ताकि रुटीन लाइफ को ठीक तरह से जीने के साथ ही वे डांस मूव्स और डेली लाइफ स्वैग को इंजॉय कर सकें। आप भी ऐसी ही इच्छा रखते हैं तो आपकी इस इच्छा को पूरा करने में देसी घी का सही तरीके से उपयोग करना बहुत अधिक लाभकारी हो सकता है…

शरीर को मिले दो तरह का पोषण

शरीर में फ्लैग्जिब्लिटी बनी रहने के लिए जरूरी है कि आपकी मांसपेशियों को जरूरी मात्रा में प्राकृतिक चिकनाई मिलती रहे। साथ ही आपकी हड्डियों में मजबूती बनी रहे। इन दोनों ही जरूरतों को पूरा करने में देसी घी बहुत महत्वपूर्ण रोल निभाता है। ध्यान रखें कि यह घी देसी गाय के दूध से तैयार होना चाहिए।

मसल्स को फ्लैग्जिबल बनाए

क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार गाय का घी शरीर को अंदरूनी पोषण देने का काम करता है और दिमाग को तेज बनाता है। इसके साथ ही गाय के दूध से तैयार किया गया घी प्राकृतिक गुणों से भरपूर होता है, जिसमें बहुत सीमित मात्रा में और पोषित वसा मौजूद होती है।

इसलिए गाय का घी दिमाग और शरीर को पोषित करने का काम करता है। जबकि भैंस का घी शरीर में सिर्फ वसा बढ़ाने का काम करता है। शरीर को लचकदार बनाने के लिए आपको गाय के घी का सेवन गर्म दूध के साथ करना चाहिए।

शरीर की आंतरिक कोशिकाओं को पोषण

जी हां! हैरान ना हों इस बात से। क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार, गाय के दूध में घी मिलकार पीने से यह आपके शरीर को किसी सूपर फूड की तरह पोषण देता है। क्योंकि गाय के घी में नैचरल गुड फैट के साथ ही ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं। दूध में मिलाकर घी का सेवन करने से शरीर की अंदरूनी कोशिकाओं को पूरा पोषण मिलता है।

मेटाबॉलिज़म बढ़ाए

-गाय के दूध में घी मिलाकर पीने से हमारे शरीर का मेटाबॉलिक रेट हाई होता है। इससे शरीर को लगातार ऊर्जा मिलती है। किसी भी व्यक्ति के लिए लचकदार बॉडी पाना तभी संभव है, जब उसके शरीर में ऊर्जा की कोई कमी ना हों।

कार्य क्षमता बढ़ाता है

-गाय के दूध में मिलाकर पिया गया घी शरीर की कार्य क्षमता और सहनशक्ति दोनों में बढ़ोतरी करता है। साथ ही इससे स्ट्रेचिंग पॉवर बढ़ती है। यानी आप अपने शरीर को अधिक से अधिक स्ट्रेचिंग और मूव्स के लिए तैयार कर सकते हैं।

जड़ और पत्तियों सहित आलू का बेहतर विकल्प है यह सब्जी, मोटापा करे कंट्रोल

अर्जुन की पत्तियों से पुदीने की चाय तक, अतिसार का उपचार हैं ये 7 घरेलू नुस्खे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here