how to make hair grow faster: Hair Growth Tips: क्या चोटी बनाने से लंबे होते हैं बाल? जानें क्या है सच – hair care do braids or choti make your hair grow super faster

क्‍या आप जानती हैं कि चोटी बनाने से बाल बढ़ते हैं? खुले बाल बहुत जल्दी उलझ जाते हैं और टूटने लगते हैं। मजबूत और स्वस्थ बालों के लिए चोटी बनाने की आदत डालना चाहिए।

Edited By Purnima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

क्या आपने किसी को यह कहते हुए सुना है कि चोटी बनाने से बाल लंबे और मजबूत होंगे? महिलाएं लंबे बालों के लिए ऑयल मसाज, ट्रिमिंग, हेयर स्पा सहित कई तरीके आजमाती हैं। लेकिन बहुत ही कम महिलाएं यह जानती हैं कि हेयर स्टाइल से भी बाल लंबे होते हैं।

दरअसल, हम सभी अपने बालों को स्वस्थ और सुरक्षित रखना चाहते हैं। इसके लिए हम महंगे शैंपू, हेयर स्पा और हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन महज एक हेयर स्टाइल से भी बालों को लंबा और मजबूत बनाया जा सकता है। दरअसल बालों की चोटी बनाने से हेयर फॉल सहित अन्य समस्याएं कम होती हैं।



चोटी बनाने से कैसे बढ़ते हैं बाल?



हम बचपन से ही दादी और नानी से अक्सर सुनते आ रहे हैं कि चोटी बनाने से बाल बढ़ते हैं। लेकिन कम ही लोगों को इस बात पर यकीन होता है। स्टडी में पाया गया है कि हेयर टैप या चोटी बनाने से बाल बढ़ते हैं। दरअसल, चोटी बनाने से बाल एक जगह इकट्ठा हो जाते हैं और कम टूटते हैं। इसके अलावा बालों में खिंचाव कम होता है और ये तेजी से विकास करते हैं। इसलिए बालों को खुले रखने के बजाय चोटी बनाना चाहिए।

Also read: नहाने से पहले लगाएं ये 5 हेयर मास्‍क, गारंटी के साथ बालों का झड़ना हो जाएगा बंद



बाल उलझने से बचाए



खुले बाल बहुत जल्दी उलझ जाते हैं और टूटने लगते हैं। इसके अलावा ये धूल, मिट्टी और गंदगी के संपर्क में आते हैं। इसके कारण बाल कमजोर और ड्राई हो जाते हैं। बालों की चोटी बनाने से ये कम उलझते हैं और तकिया लगाने पर इनमें तनाव भी कम होता है।



स्कैल्प पर प्रभाव



बालों की चोटी बनाने के फायदे के साथ नुकसान भी है। बालों को अधिक टाइट रखने से हेयर फॉल होता है। इसके अलावा गलत तरीके से चोटी बनाने से स्कैल्प और बालों पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है जिसे ट्रैक्शन एलोपेसिया कहा जाता है।



Also read: मानसून में झड़ रहे हैं तेजी से बाल, तो ये उपाय आएंगे काम




लंबे और मजबूत बालों के लिए टिप्स

स्वस्थ और लंबे बालों के लिए अपनी लाइफस्टाइल और डाइट को बेहतर रखना बेहद जरूरी है। बालों का विकास जेनेटिक और पोषक तत्वों पर निर्भर करता है।

  • हेल्दी जीवनशैली अपनाने और अधिक मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन करने से बाल मजबूत होते हैं।
  • हर हफ्ते में बालों में तेल लगाकर मसाज करें। इससे बालों को पोषण मिलता है और बाल हेल्दी और लंबे होते हैं।
  • बालों के विकास के लिए अच्छी नींद भी बेहद जरूरी है।
  • तनाव कम लें और हमेशा खुश रहने की कोशिश करें। ये स्वस्थ बालों के लिए जरूरी है।
  • हफ्ते में एक बार घर पर बने हेयर मास्क का उपयोग जरूर करें। इससे बालों को पोषण मिलता है।

इस तरह घने, मजबूत और स्वस्थ बालों के लिए चोटी बनाने की आदत डालना चाहिए। अगर जरूरत न हो तो बालों को हमेशा खुला नहीं रखना चाहिए।

Web Title hair care do braids or choti make your hair grow super faster(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here