how to stay healthy: Health Tips For Good Lifestyle : स्वस्थ रहने के लिए डेली रूटीन में अपनाएं ये 12 नियम पालन – 12 ways to stay fit and healthy at home for good lifestyle

स्वस्थ बने रहने के लिए इंसान आज सब कुछ करने के लिए तैयार है क्योंकि कोरोना वायरस की महामारी ने लोगों को अपनी सेहत के प्रति सजग रहने के लिए काफी प्रोत्साहित किया है। इसे एक प्रकार का डर भी कह सकते हैं, लेकिन लोगों ने अपनी सेहत का खास ध्यान रखना शुरू किया है। यहां पर सेहतमंद बने रहने के लिए ऐसे ही 12 नियम के बारे में बताया जा रहे हैं जिसे अपनाने के लिए आयुर्वेद और विज्ञान भी कहता है।

Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

स्वस्थ रहने के लिए इंसान तरह-तरह की बातों पर ध्यान जरूर देता है लेकिन कुछ ऐसी छोटी बातें भी होती हैं जिनको नजरअंदाज करना सेहत के लिए भारी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे ही कुछ खास और बेहतरीन नियमों के बारे में आज यहां आपको बताया जाएगा, जो कि सेहतमंद बने रहने के लिए डॉक्टरों के द्वारा भी सुझाए जाते हैं।

यह ना केवल आपकी दिनचर्या में सुधार लाएंगे बल्कि कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से भी आपको बचाए रख सकते हैं। इन 12 नियमों के बारे में आपको नीचे बिंदुवत रूप में बताया जा रहा है। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए और अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए भरपूर प्रयास करिए।

  1. रोज सुबह उठने के बाद आपको सबसे पहले एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को निकालने और पेट को साफ करने के लिए बहुत जरूरी होता है।
  2. सुबह नाश्ते में कुछ खाने के बाद ही आपको चाय पीनी चाहिए, नहीं तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
  3. कब्ज से पीड़ित लोगों को शाम के समय पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करके भी कब्ज से राहत पाई जा सकती है।
  4. दांतों की अच्छी देखभाल के लिए रात को सोने से पहले दांत साफ करें और उसके बाद एक गिलास पानी पीकर ही सोएं।



    यह भी पढ़ें :
  5. खाना खाने के दौरान कभी भी पानी ना पिएं। इससे पाचन क्रिया पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है और आप भरपेट खाना भी नहीं खा सकते हैं। खाना खाने के हमेशा आधे घंटे बाद ही पानी पिएं।
  6. रात में सोते समय अपने आसपास मोबाइल फोन ना रखें। इसमें कनेक्ट होने वाली रेडियो एक्टिव किरणें आपके दिमाग को सोते समय नुकसान पहुंचा सकती हैं।
  7. प्रतिदिन एक्सरसाइज या फिर योग का अभ्यास जरूर करें। यह आपको कई गंभीर बीमारियों के खतरे से बचाए रखेगा।
  8. फोन से बात करते वक्त कॉल का जवाब हमेशा बाएं कान से दें। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, बाएं कान से फोन का जवाब देने के कारण फ्रीक्वेंसी बेहतरीन रहती है और रेडियो एक्टिव किरणों का प्रभाव भी बहुत कम हो जाता है।

    यह भी पढ़ें :

  9. खाना खाने के बाद सौंफ या फिर थोड़ा सा गुड़ जरूर खाएं। इससे पाचन क्रिया भी अच्छी होती है।
  10. आयुर्वेद के अनुसार, रात के समय दही का सेवन करने से बचना चाहिए। यह म्यूकस के डेवलप होने की संभावना को बढ़ा देता है।
  11. अक्षय कुमार की फिटनेस के बारे में तो आप सभी लोग जानते ही होंगे। वह शाम को 6:00 बजे के बाद खाना नहीं खाते हैं। इसलिए आपको भी कोशिश करनी चाहिए कि शाम 6:00 बजे के बाद हैवी डायट न लें।
  12. फ्रिज में रखे हुए ठंडे पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। यह न केवल गले के लिए हानिकारक होता है बल्कि आपकी सेहत को भी कई नुकसान पहुंचा सकता है।



यह भी पढ़ें : शादीशुदा पुरुष इसके साथ करें किशमिश का सेवन

सब्जियों को कोरोना फ्री रखना है तो जरूर देखें यह Video

सब्जियों से कोरोना वायरस को दूर रखेगा ये होम मेड सैनिटाइजरकोरोना से बचने के लिए बाहर से लाए सामान को सनेटाइज करना कितना जरूरी है ये तो सभी जानते हैं. इससे बचने के लिए लोग केवल पैक्ड फूड को ही नहीं सब्जियों और दूसरे खाने के आइटम्स को भी सेनेटाइज कर रहे हैं. इसके लिए कुछ लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल बेस्ड सेनेटाइजर्स का यूज कर रहे हैं जो महंगे होने के साथ हेल्थ के लिए भी बेहद खतरनाक है. आज इस वीडियो में आपको सिखाएंगे नेचुरल होम मेड सेनेटाइजर बनाना, जो आपके खाने के सामान को सुरक्षित बनाने में मदद करेगा, साथ ही आपकी सेहत का खयाल भी रखेगा.



यह भी पढ़ें : मेथी को पानी में उबालकर पीने से खत्म हो जाएगी यह 6 समस्या, आएगी अच्छी नींद

Web Title 12 ways to stay fit and healthy at home for good lifestyle(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here