In biggest one-day jump, India registers 96551 new COVID19 cases, 1209 Coronavirus deaths – भारत में पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 96,551 COVID-19 केस, कोरोनावायरस से 1,209 की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 96,551 COVID-19 केस, कोरोनावायरस से 1,209 की मौत

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 45 लाख के पार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

खास बातें

  • अब तक ठीक होने वालों की संख्या 35 लाख के पार
  • देश मे कोरोना के कुल मामले 45 लाख पार
  • अब तक हुई कुल मौत- 76,271

नई दिल्ली:

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. देश में COVID-19 के कुल मामले 45 लाख के पार पहुंच गए हैं. एक दिन में 96,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं. यह एक दिन में सामने आए कोरोना मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में अब तक के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए और सबसे ज़्यादा मौत हुई है. पिछले 24 घंटों में 96,551 नए मामले सामने आने के साथ कुल मामलों की संख्या 45,62,414 हो गई है. इस दौरान, 1,209 मरीजों की मौत हुई. इसी के साथ अब तक वायरस की वजह से 76,271 लोगों की जान जा चुकी है.  

यह भी पढ़ें

हालांकि, राहत की बात यह है कि कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 35 लाख के पार पहुंच गई है.  ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 70,880 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक कुल 35,42, 663 मरीज़ ठीक हुए हैं. देश में कोरोना रिकवरी रेट 77.64 प्रतिशत है. एक्टिव मरीज़ 20.67 फीसदी हैं. मृत्यु दर 1.67% जबकि पॉजिटिविटी रेट 8.29 प्रतिशत है. देश में वर्तमान में 9,43,480 एक्टिव मामले हैं. 

कोरोनावायरस और उससे फैलने वाली महामारी, यानी COVID-19 का प्रकोप पिछले कई महीनों से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है… हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद एक लाख, यानी 1,00,000 तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और अब देश में एक लाख केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ते जा रहे हैं… भारत को 45 लाख पुष्ट मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 225 दिन लगे हैं…
तिथि कुल मामले समय लगा
19 मई 1,01,139 110 दिन
3 जून 2,07,615 15 दिन
13 जून 3,08,993 10 दिन
21 जून 4,10,461 8 दिन
27 जून 5,08,953 6 दिन
2 जुलाई 6,04,641 5 दिन
7 जुलाई 7,19,665 5 दिन
11 जुलाई 8,20,916 4 दिन
14 जुलाई 9,06,752 3 दिन
17 जुलाई 10,03,832 3 दिन
20 जुलाई 11,18,043 3 दिन
23 जुलाई 12,38,635 3 दिन
25 जुलाई 13,36,861 2 दिन
27 जुलाई 14,35,453 2 दिन
29 जुलाई 15,31,669 2 दिन
31 जुलाई 16,38,870 2 दिन
2 अगस्त 17,50,723 2 दिन
3 अगस्त 18,03,695 1 दिन
5 अगस्त 19,08,254 2 दिन
7 अगस्त 20,27,074 2 दिन
9 अगस्त 21,53,010 2 दिन
10 अगस्त 22,15,074 1 दिन
12 अगस्त 23,29,638 2 दिन
14 अगस्त 24,61,190 2 दिन
15 अगस्त 25,26,192 1 दिन
17 अगस्त 26,47,663 2 दिन
18 अगस्त 27,02,742 1 दिन
20 अगस्त 28,36,925 2 दिन
21 अगस्त 29,05,823 1 दिन
23 अगस्त 30,44,940 2 दिन
24 अगस्त 31,06,348 1 दिन
26 अगस्त 32,34,474 2 दिन
27 अगस्त 33,10,234 1 दिन
29 अगस्त 34,63,972 2 दिन
30 अगस्त 35,42,733 1 दिन
31 अगस्त 36,21,245 1 दिन
2 सितंबर 37,69,529 2 दिन
3 सितंबर 38,53,406 1 दिन
4 सितंबर 39,36,747 1 दिन
5 सितंबर 40,23,179 1 दिन
6 सितंबर 41,13,811 1 दिन
7 सितंबर 42,04,613 1 दिन
9 सितंबर 43,70,128 2 दिन
10 सितंबर 44,65,863 1 दिन
11 सितंबर 45,62,414 1 दिन

कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के साथ टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ाई गई है. पिछले 24 घंटों में 11,63,542 टेस्ट हुए जबकि अब तक हुए कुल 5,40,97,975 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया था कि भारत में एक हफ्ते में रोजाना 10 लाख टेस्ट हो रहे हैं. टेस्टिंग के मामले में सिर्फ एक देश हमसे आगे है. 

भारत में कुल 225 दिनों में 45 लाख कोरोना मामले सामने आए 

1-5  लाख मामले  : 39 दिन

5-10 लाख मामले : 20 दिन

10-15 लाख मामले:  12 दिन

15- 20 लाख मामले : 9 दिन

20- 25 लाख मामले : 8 दिन

25-30 लाख मामले: 8 दिन

30-35 लाख मामले: 7 दिन

35-40 लाख मामले: 6 दिन

40-45 लाख मामले: 6 दिन

वीडियो: कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here