रतलाम में डिप्टी रेंजर 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया, लकड़ी ले जाता ट्रक रोककर 2 लाख मांगे, 65 हजार में तय हुआ सौदा

रतलाम MP । जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में खेत में रखी जलाऊ लकड़ी बेचने के मामले में केस बनाने की धमकी देकर दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाले डिप्टी रेंजर को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने शुक्रवार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपित ने आवेदक के निवेदन पर 65 हजार रुपये लेने की सहमति दी थी। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार शक्करखेड़ी, निवासी रहीश खां द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को लिखित शिकायत की थी।

इसमें बताया था कि उसने अपने खेत में रखी जलाऊ लकड़ी अशफाक खां को बेची थी। इस संबंध में उप वन मंडल जावरा में पदस्थ डिप्टी रेंजर कमल सिंह देवड़ा उसे केस बनाने की धमकी देकर दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। आवेदक के निवेदन पर आरोपित 65 हजार रुपये लेने के लिए सहमत हो गया था।शिकायत की सत्यता की जांच उप पुलिस अधीक्षक दिनेशचंद्र पटेल ने की। रिश्वत मांगने संबंधी बातचीत का सत्यापन करने के बाद गुरुवार 30 अक्टूबर को ट्रैप दल गठित किया गया। टीम ने आवेदक से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते ही डिप्टी रेंजर कमल सिंह देवड़ा को पकड़ लिया। आरोपित उप वन मंडल जावरा, जिला रतलाम में पदस्थ है। उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here