Iran Records Sudden Spike in Coronavirus Cases | ईरान में किसी भी वक्त ‘विस्फोटक’ हो सकते हैं हालात, कोरोना के अचानक से बढ़ने लगे मामले

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमितों की संख्या में ईरान में अचानक तेजी देखने को मिली है. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आज देश में 3 हजार नए कोरोना (COVID-19) केस दर्ज हुए हैं, जो कि बीते दो महीनों में सबसे ज्यादा हैं.

ईरान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सईद नमाकी (Saeed Namaki) ने कहा, ‘लोगों को लगता है कि कोरोना वायरस खत्म हो गया. कुछ अधिकारियों का भी मानना ​​है कि सब कुछ वापस सामान्य हो गया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘कोरोनो वायरस हमसे दूर नहीं है, बल्कि किसी भी क्षण यह विकराल रूप ले सकता है.’

ये भी पढ़ें: प्लेन में बीच की सीट खाली रखने के आदेश जारी, आपकी जेब पर ऐसे पड़ेगा असर

ईरानी सरकार ने रविवार को कहा कि देश में कोरोना के खिलाफ जंग के बीच में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 150,000 पार हो गया है. रविवार को ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किन्यौस जहानपुर ने कहा था कि पिछले 24 घंटों में देश भर में 2,516 नए मामलों की पुष्टि हुई है.

सरकार ने ईरान के साथ दक्षिण-पश्चिम सीमा पर स्थित खुजेस्तान में भी लॉकडाउन घोषित किया था, ताकि इलाको को रेड जोन घोषित किया जा सके. देश में रविवार तक 7,700 से अधिक मौतें दर्ज की गईं. जबकि स्वास्थ्य मंत्री सईद नमाकी ने पहले कहा था कि सभी चार प्रांतों में कोरोना वायरस की स्थिति स्थिर है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ईरान में अबतक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1 लाख 54 हजार से ज्यादा है. जबकि मौत का आंकड़ा बढ़कर 7,878 हो गया है. राहत की बात यह है कि इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1 लाख 21 हजार है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here