दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी का बड़ा बयान, बोले- निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ तो अधिकारियों से होगा हिसाब

दतिया उपचुनाव अपडेट जीतू पटवारी ने दी पुलिस प्रशासन को धमकी दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशासन और पुलिस को लेकर बड़ा बयान दिया है। बसई क्षेत्र के ठकुरपुरा गांव में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष होना चाहिए। अगर पुलिस या प्रशासन ने किसी तरह का पक्षपात किया, तो चुनाव के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से हिसाब किया जाएगा।

कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव सबसे जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन यदि किसी कर्मचारी ने हठधर्मिता या पक्षपात किया तो उसकी जवाबदेही तय होगी।

पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव लड़ने और जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील भी की।वीओ-3: अपने संबोधन में उन्होंने दतिया क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं का भी मुद्दा उठाया। आत्महत्या, हत्या, आपराधिक घटनाओं और जमीन विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की पीड़ा देखकर वे व्यथित हैं और जनता बदलाव चाहती है।हालांकि जीतू पटवारी के इस बयान पर फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन दतिया उपचुनाव के बीच उनका यह बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here