Kangana Ranaut: घर के फंक्शन में जब कंगना रनौत को अपनी ही बहन रंगोली से उधार मांगनी पड़ गई साड़ी, देखिए तस्वीरें – kangana ranaut wear rangoli chandel a paithani saree

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंगना की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। जिसमें हमारा ध्यान कंगना की ब्लू साड़ी ने खींचा।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) यूं तो इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक सभी में बेहद खूबसूरत लगती हैं लेकिन साड़ियों से उन्हें बेहद प्यार है। अपनी किसी फिल्म का प्रमोशन करना हो या फिर किसी बड़े इवेंट में शरीक होना हो, अभिनेत्री अक्सर आपको साड़ियों में नजर आ जाएंगी। इस अजीब और अनिश्चित समय में, जब COVID-19 पूरी दुनिया के लिए स्वास्थ्य संकट की जगह एक आर्थिक संकट बन गया है तब भी क्वीन अपने स्टाइलिश लुक्स से अपने फैंस को मोटीवेट करना नहीं भूल रहीं।

जी हां, लॉकडाउन में जहां सभी सेलेब्स अपने-अपने घरों में बंद हैं, वहीं कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अपने नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं। घर में हो रही पूजा की कुछ फोटोस भी रंगोली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की जिसमें हमारा ध्यान कंगना रनौत की पैठानी साड़ी पर गया। जोकि उनकी बड़ी बहन रंगोली की थी, जिसे उन्होंने अंतिम बार करवा चौथ के खास मौके पर पहना था। भले ही यह साड़ी उनकी बहन रंगोली की हो लेकिन हर बार की तरह कंगना काफी खूबसूरत लग रही थी। जब मनीष मल्होत्रा ने बताया था अनुष्का शर्मा से लड़ाई का सच

NBT

NBT

कंगना के ओवरऑल लुक की बात करें बेहद सिंपल डार्क ब्लू रंग की पैठानी साड़ी में कंगना काफी खूबसूरत लग रही थी। उनकी इस साड़ी पर गोल्डन बूटी प्रिंट्स का काम हुआ था जिसके चारों और गोल्डन पट्टी का चौड़ा बॉर्डर शामिल था। यही नहीं मिनिमल मेकअप के साथ मेसी बन, न्यूड लिप कलर, ब्लैक बिंदी और गोल्डन चोकर और स्टड्स से उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया। वहीं बात करें हेयरस्टाईलिंग की तो लेवेंडर फूल से उन्होंने अपने मेसी बन को कवर किया हुआ था जिसमें उनका लुक एकदम परफेक्ट था। वहीं रंगोली भी इस दौरान फ्लोरल प्रिंट के चौड़े बॉर्डर वाली ग्रीन साड़ी में नजर आईं। मौनी रॉय ने फोटो में पहने ऐसे कपड़े कि फैंस का हो गया बुरा हाल

NBT

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रंगोली ने इस बात का भी जिक्र किया बिना किसी खास तैयारी के वो अपने घर में कदम रखने जा रही थीं लेकिन कंगना ने उन्हें बिल्कुल नई दुल्हन की तरह सजा दिया।

Web Title kangana ranaut wear rangoli chandel a paithani saree(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here