Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

करीना कपूर और करिश्मा कपूर लॉकडाउन के कारण भले ही एक-दूसरे से मिल न पा रही हों, लेकिन वे तस्वीरों के जरिए जरूर यह जाहिर कर रही हैं वे अपनों को कितना मिस कर रही हैं। इसी इमोशन को एक्सप्रेस करते हुए करिश्मा कपूर ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वह बहन करीना और मां बबीता के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। वैसे तस्वीर तो नो डाउट बहुत प्यारी थी, लेकिन अगर बात करें करीना के टॉप की कीमत की तो उसे सुन आपको झटका लग सकता है।
फोटो में करीना Gucci के स्प्रिंग/समर कलेक्शन 2019 का टॉप पहनी दिखाई दे रही हैं। इस स्लीवलेस क्रॉप टॉप में लॉन्ग फ्रिंज एंड दिए गए थे, जो उसमें यूनीक स्टाइल ऐड कर रहे था। इस ऐनिमल प्रिंट के टॉप पर सामने हाफ इटन स्ट्रॉबेरी भी बनी हुई थी। इसके ऊपर ब्रैंड का नाम लिखा गया था। करीना ने इस टॉप को ब्लू डेनिम जींस के साथ पहना था, जो परफेक्ट लुक दे रहा था।
उन्होंने अपने लुक को कैजुअल रखते हुए मेकअप भी मिनिमम रखा था। न तो उन्होंने ज्यादा फाउंडेशन यूज किया था और न ही काजल का। आमतौर पर ऐसे लुक्स के साथ अपने पाउट को बोल्ड कलर्स से हाईलाइट करने वाली करीना ने इस लुक में डल मरून शेड मैट फिनिश लिपस्टिक लगाई थी। उन्होंने जूलरी भी अवॉइड की थी और हाथ में बस एक वॉच व अपनी डायमंड रिंग पहनी थीं।
करीना कपूर की ये सिंपल सी टी-शर्ट ही आपका बजट बिगाड़ने के लिए काफी है
चलिए अब बात करते हैं करीना के टॉप की कीमत की। अब ये तो सभी जानते हैं कि Gucci दुनिया के सबसे चर्चित लग्जरी ब्रैंड्स में से एक है, तो ऐसे में यह तो उम्मीद ही नहीं की जा सकती कि ऐक्ट्रेस के टॉप की कीमत सस्ती होगी। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत करीब 63,200 रुपये है। यानी जितने में आप एक बाइक खरीद सकते हैं उतने का तो यह सिर्फ टॉप है।
प्रियंका-करीना और सोनम के पास हैं इतने महंगे बैग्स, कीमत सुन चकरा जाएगा सिर
वैसे यह पहली बार नहीं है जब करीना ने अपने एक्सपेंसिव फैशन से हैरान किया हो। उनकी ड्रेस से लेकर पर्स और वॉच तक सभी के कलेक्शन में दुनियाभर के लग्जरी ब्रैंड्स की चीजें मौजूद हैं, जिन्हें वह मौके और स्टाइल के अनुसार कैरी करती दिख जाती हैं।
बोल्ड ऐंड स्टाइलिश कपड़ों में बेगम करीना कपूर ने ढाया कहर
Source link


