kareena kapoor from veere di wedding these fashion lessons you can try
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
करीना की इस फिल्म में छिपा है स्टाइल का खजाना

बॉलीवुड में करीना कपूर खान की गिनती सबसे बड़ी फैशननिस्टा में होती है। करीना शायद ऐसी पहली एक्ट्रेस हैं जो सूट से लेकर साड़ी, वेस्टर्न ड्रेसेस से लेकर बॉल गाउन को पूरे ग्रेस के साथ पहनने के लिए जानी जाती हैं। ऐसा ही कुछ हमें उनकी सबसे स्टाइलिश फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में भी देखने को मिला, जब करीना के स्टाइल ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं उनकी इस फिल्म की 5 वो बातें, जो स्टाइल के मामले में एकदम हिट हैं।
2/6
ऑफ शोल्डर लहंगा

इस फिल्म में करीना कपूर खान ने अबू जानी संदीप खोसला का डिज़ाइन किया हुआ 25 साल पुराना येलो एंड वाइट गोल्ड की कशीदाकारी लहंगा पहना था। जो न केवल देखने में बेहद खूबसूरत था, बल्कि इसने फैशन का एक नया ट्रेंड भी शुरू कर दिया। जो लोग यह कहते थे कि ब्राइडल लहंगा ऑफ शोल्डर नहीं हो सकता, इस फिल्म ने इस मिथक को दूर कर दिया।
3/6
अब फेयरीटेल गाउन को कहें ना

शादी के कार्यक्रमों में से एक के लिए करीना कपूर को उनकी सास ने चमकीले नीले और सिल्वर एम्बेलिश्ड गाउन को पहनने के लिए मजबूर किया था। यही नहीं, इस ड्रेस को पहनने के लिए हम करीना की भारी अनिच्छा का भी अंदाज़ा लगा सकते है। गर्ल्स आप भी करीना कपूर खान की ‘वीरे दी वेडिंग’ के इस किरदार से यह सबक लें सकती हैं।
4/6
कलरफुल भी है बेस्ट ऑप्शन

फिल्म में करीना कपूर खान और उनकी गर्ल गैंग की तरह आप भी अपनी शादी के किसी फंक्शन में रंगीन ड्रेस पहनने का ऑप्शन चुन सकती हैं। इस फिल्म के गाने ‘भांगड़ा ता सजदा’ में करीना ही नहीं, उनकी सहेलियों का मल्टी हाइटेड नेकलाइन के साथ मिरर-वर्क स्कर्ट भी एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।
5/6
डेट के लिए कैजुअल लुक है एकदम परफेक्ट

डेट पर जाने से पहले हम और आप न जाने कितनी तरह की तैयारियां करते हैं, लेकिन इस फिल्म में करीना ने कैजुअल लुक अपनाकर यह साबित कर दिया कि डेट के लिए रेड शीर गाउन ही जरूरी नहीं है।
6/6
फैमिली से मिलने के लिए सूट-साड़ी जरूरी नहीं

करीना कपूर ने फैमिली आउटिंग के लिए सूट-साड़ी को नहीं बल्कि नार्मल ड्रेसेस को पहना था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। इस फिल्म में करीना के लुक को देखकर एक बात तो साफ हो गई कि हर बार जरूरी नहीं कि लड़के की फैमिली से मिलने के लिए सूट-साड़ी ही पहनी जाए।
Source link


