karishma tanna red carpet look: करिश्मा तन्ना का गॉडेस अवतार, तस्वीरों से नहीं हट सकेगी नजर – karishma tanna looks gorgeous in stylish chiffon gown

करिश्मा तन्ना हाल ही में रेडियो मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स में शरीक हुईं। इस दौरान उनकी खूबसूरती ऐसी थी कि किसी की भी नजरें उन पर से हट नहीं पा रही थीं। करिश्मा शिफॉन गाउन में किसी ग्रीक गॉडेस जैसी नजर आ रही थीं।

Published By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

करिश्मा तन्ना टीवी की दुनिया की सबसे ग्लैमरस हसीनाओं में से एक हैं। वह चाहे कुछ भी पहनें लेकिन उसमें वह सेक्सी वाइब्स देती नजर आती हैं। इस बार जब वह रेडियो मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स में शरीक हुईं तो यहां भी इस अदाकारा का स्टाइल ऐसा रहा कि सभी की नजरें बस उन्हीं पर जा थमीं।

करिश्मा ने इस सितारों से सजी शाम के लिए Tarik Ediz का समर इवनिंग गाउन चुना था। इस न्यूड शेड गाउन की नेकलाइन का स्लिट डिजाइन इसे सेक्सी लुक दे रहा था। वन साइड ऑफ शोल्डर होने के साथ ही इसके दूसरे साइड फुल स्लीव्स डिजाइन की गई थीं।

वन शोल्डर शिफॉन गाउन की बैक पर थ्रेड ऐंड सीक्वंस वर्क किया गया था, जो बैक लुक को भी प्रिटी बना रहा था। इस ड्रेस के फॉल को फ्री रखा गया था, जो प्रिंसेस गाउन जैसा फील दे रहा था। गाउन में वन साइड हाई स्लिट भी थी। इसमें से स्किन एक्पोजर को बचाने के लिए गाउन के साथ ही अलग से पैंट्स भी थीं, जिसे शिफॉन ऐंड लेस से बनाया गया था। करिश्मा तन्ना पर यह गाउन वाकई काफी अच्छा लग रहा था।

ऐक्ट्रेस के लुक को और परफेक्ट बनाने के लिए उनके बालों को मेसी पोनी लुक दिया गया था। वहीं जूलरी के लिए करिश्मा ने स्टड ईयररिंग्स और रिंग चुनी थी। यह पर्ल ऐंड डायमंड ईयररिंग्स अनमोल जूलर्स से लिए गए थे।

बात करें मेकअप की तो करिश्मा के लिए नैचरल टोन मेकअप को चुना गया था। हालांकि, उनकी आईज को जरूर आईशैडो की मदद से ज्यादा हाईलाइट किया गया था। करिश्मा का मेकअप मुकेश पाटिल ने किया था।

वैसे करिश्मा के इस गाउन की कीमत भी आप जान ही लीजिए। वेबसाइट पर दिए गए ड्रेस कोड से इसकी कीमत अगर सर्च की जाए तो इसकी प्राइस 770 डॉलर्स नजर आती है। यह अमाउंट भारतीय मुद्रा में 55,184.74 रुपये होता है।

रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण ने दिखाया ऐसा फैशन जैसा पहले कभी नहीं दिखा

  • रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण ने दिखाया ऐसा फैशन जैसा पहले कभी नहीं दिखा

    दीपिका पादुकोण अपने एलिगेंट स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, लेकिन लगता है कि आजकल यह बाला एक्सपेरिमेंट के मूड में है। अपने लंबे बालों को शॉर्ट करने और फॉक्स फर को हाथों में पहनने के बाद अब दीपिका ने रेड कार्पेट के लिए अपनी ड्रेस सिलेक्शन से हैरान किया है।

  • दीपिका ने चुना बॉडी सूट

    ऐक्ट्रेस ने रेडियो मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स के लिए किसी गाउन की जगह ब्लैक कलर के फुल बॉडी सूट को चुना।

  • बॉडीसूट में था कटआउट डिजाइन

    इस फिगर हगिंग सूट में कट आउट डिजाइन भी था, जो हॉटनेस के एलिमेंट को ऐड करता दिखा।

  • ड्रेस में था हुड भी

    ड्रेस का एक और खास डिजाइन उसका हुड था। इससे दीपिका के सिर को आधा कवर किया गया और आगे के बालों को वेवी लुक देते हुए खुला छोड़ा गया था।

  • हाई हील्स से फ्लॉन्ट किए टोन्ड लॉन्ग लेग्स

    दीपिका ने इसमें अपनी फिट बॉडी को और फ्लॉन्ट करते हुए ब्लैक हाई हील्स भी पहनी थीं।

  • स्टोन ऐंड डायमंड जूलरी

    वहीं जूलरी के लिए दीपिका ने वाइट स्टोन बेस्ड और डायमंड जूलरी चुनी थी। उन्होंने नेलपॉलिश का कलर भी कॉन्ट्रास्ट रखते हुए वाइट चुना था।

  • बॉडी सूट पर दीपिका ने पहना ब्लेजर

    दीपिका ने बॉडी सूट पर ऊपर से ब्लैक ब्लेजर भी पहना था, जिसकी कफ पोर्शन को उन्होंने फोल्ड किया हुआ था।

  • Balmain ब्रैंड की थी आउटफिट

    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दीपिका ने बताया कि वह इस ड्रेस को ट्राई करना चाहती थीं। उन्होंने यह भी शेयर किया कि यह ड्रेस Balmain ब्रैंड की है। (फोटो साभार: योगेन शाह और इंस्टाग्राम@deepika padukone)

Web Title karishma tanna looks gorgeous in stylish chiffon gown(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here