छतरपुर के खजुराहो में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत एक अनूठी पहल की गई। यहां के ऐतिहासिक नैनोरा तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण के बाद स्थानीय जनता ने सर्वसम्मति से इसका नाम ‘नमो तालाब’ रख दिया है।पीएम के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान आज खजुराहो पहुंचा। सेवा यात्रा के तहत खजुराहो के नैनोरा तालाब में श्रमदान कर सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। इस मौके पर खजुराहो सांसद वीडी शर्मा मौजूद रहे खजुराहो सासद ने बताया कि सेवा यात्रा के तहत 500-500 युवाओं के दो समूह वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर की यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान युवा जल संरक्षण, स्वच्छता, पौधरोपण और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और सेवा यात्रियों के सहयोग से तालाब को नया रूप दिया गया है।,वीडी शर्मा ने जानकारी दी कि यह सेवा यात्रा 20 दिनों में करीब 40 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 198 जिलों तथा लगभग 1200 गांवों तक पहुंचेगी। इसी अभियान के तहत खजुराहो की जनता ने प्रधानमंत्री के सम्मान में नैनोरा तालाब का नाम बदलकर ‘नमो तालाब’ करने का निर्णय लिया है।
बाईट-बीडी शर्मा -सासद खजुराहो