सीधी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीधी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रीवा की लोकायुक्त टीम ने भू-अर्जन शाखा में पदस्थ कर्मचारी भूपेन्द्र पांडेय को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है।

blob:https://www.no2politics.com/45d4b10b-fca1-4846-9a73-188748d5de4b

जानकारी के अनुसार फोरलेन सड़क परियोजना में जमीन के मुआवजा भुगतान के एवज में कर्मचारी द्वारा आवेदक से रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त रीवा की टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि टीम ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप का माहौल है।

blob:https://www.no2politics.com/5d1838f4-5e47-4e57-9d7a-66ccc84ee76f

बाइट=आर एस मरावी निरीक्षक लोकायुक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here