छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 300 किलो गांजा, पिस्टल और 24 हजार रुपये जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार

छिन्दवाडा, नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमरवाड़ा व कुंडीपुरा पुलिस और साइबर सेल की सहायता से छिन्दवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है…पुलिस ने NDPS Act के तहत कार्रवाई करते हुए 07 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है,पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं वाहनों की तलाशी लेने पर लगभग 300 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा,1 पिस्टल,24,090 रुपये नगद तथा तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन अशोक लीलैंड ट्रक और टाटा सफारी जप्त की गई है…

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से मादक पदार्थ की तस्करी एवं सप्लाई चेन को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है,पुलिस द्वारा प्रकरण में NDPS Act के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है वहीं जप्त किए गए गांजे के स्रोत और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच जारी है संभवतः बुधवार को छिन्दवाड़ा पुलिस द्वारा इस मामले का प्रेसवार्ता कर विस्तृत खुलासा किया जाएगा…

इस बड़े गांजा तस्करी के तार यूपी से भी जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है,फिलहाल पुलिस द्वारा अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नही किया गया है…अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के भुमका घाटी के पास 300 किलो गांजा ले रहे ट्रक को संयुक्त कार्यवाही में जप्त किया गया है वहीं एक अन्य चौपहिया वाहन जिसमे तस्कर सवार थे उसे सिंगोड़ी चौकी के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here