Man carries twenty two feet long snake on his shoulder see viral video | Weird News: 113 किलो के 22 फीट लंबे Snake को कंधे पर लेकर घूमने लगा शख्स, वायरल हुआ Video

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो (Viral Video) ने धूम मचाई हुई है. लोग वीडियो में दिख रहे शख्स की हिम्मत देखकर हैरान हैं. दरअसल वीडियो में एक शख्स 113 किलोग्राम के वजन के 22 फीट लंबे सांप (22 Feet Long Snake) को अपने कंधे पर ले जाता हुआ दिख रहा है.

शख्स को जानवरों से है बहुत प्यार

बता दें कि वीडियो में कंधे पर 22 फीट लंबे सांप को लिए नजर आ रहे शख्स का नाम जे ब्रीवर (Jay Brewer) है. वो एक चिड़ियाघर के संचालक (Zookeeper) हैं. उनकी कई फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर खतरनाक मगरमच्छों (Crocodiles) या सांपों (Snakes) के साथ हैं. जे ब्रीवर को जानवरों से बहुत प्यार है. वो सांप को चिड़ियाघर में एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे थे. जे ब्रीवर ने खुद इंस्टाग्राम (Instagram) पर सांप के साथ वीडियो को अपलोड किया.

ये भी पढ़ें- मुर्गी उबालने के लिए पानी चढ़ाया, उसी में उबलती मिली खुद की बच्ची; मचा हड़कंप

वीडियो पर शख्स ने कही ये बात

जे ब्रीवर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करते हुए उसके कैप्शन में लिखा,  ‘जब 22 फीट लंबे और 113 किलोग्राम वजन के सांप की हिलने में मदद करने के लिए कोई नहीं हो तब आप अपने पुराने तरीके से इसको करते हैं.’

सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

गौरतलब है कि सांप के साथ जे ब्रीवर के वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. जे ब्रीवर के वीडियो को अब तक करोंड़ों लोग देख चुके हैं और 7 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- ईरान की इस लड़की ने छेड़ी जन-गण-मन की धुन, मुरीद हुए लोग; देखें वायरल वीडियो

एक यूजर ने जे ब्रीवर की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसा लग रहा है कि जैसे उन्होंने किसी क्यूट बच्चे को कंधे पर बैठा रखा है. यह एक शानदार सवारी है.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here