10 नवंबर को नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी. (File)
Marwahi By-Election Update: 3 नवंबर को चुनाव होगा. 10 नवंबर को परिणाम (Result) घोषित किए जाएंगे. 286 मतदान केन्द्रों में वोट पड़ेंगे.
मरवाही विधानसभा उपचुनाव को लेकर रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि मरवाही में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. 3 नवंबर को चुनाव होगा. 10 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे. 286 मतदान केन्द्रों में वोट पड़ेंगे. कुल 126 संवेदनशील मतदान केन्द्र हैं. अधिसूचना का प्रकाशन 9 अक्टूबर को किया जाएगा. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर होगी. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबरऔर नाम वापसी की 19 अक्टूबर को की जाएगी.
जरूरी निर्देश
मरवाही उपचुनाव को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी ने अहम दिशा निर्देश दिए हैं. कोरोना महामारी के कारण मतदान केन्द्र में अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1 हजार तक होगी. सभी मतदान केन्द्रों को मतदान के एक दिन पहले सैनिटाइज किया जाएगा. मतदाताओं की पहचान मतदाता फोटो परिचय पत्र और आयोग द्वारा मान्य किए गए दस्तावेजों के माध्यम से होगी. सभी मतदान केन्द्रों में हाथ धोने के लिए साबुन और पानी की व्यवस्था रहेगी. मतदान केन्द्र में घुसने से हाथों को सैनिटाइज करने के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी. मतदान केन्द्र में प्रवेश से पहले थर्मल स्कैन किया जाएगा. मतदान के लिए कतार में लगे मतदाताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. मतदान करने वाले हर मतदाता को मास्क पहनना अनिवार्य होगा.ये भी पढ़ें: कंगना रनौत की बढ़ सकती है मुश्किल, एक ट्वीट को लेकर बिहार में शिकायत, कल सुनवाई
बीजेपी ने रखी मांग
मरवाही उपचुनाव की तारीख के ऐलान के बाद सूबे में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मरवाही उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से एक बड़ी मांग रखी है. बीजेपी ने निष्पक्ष चुनाव की मांग चुनाव आयोग से की है. सांसद सुनील सोनी का कहना है कि सरकार सरकारी तंत्र मरवाही का जीतना चाहती है. महीनेभर से सरकार ने पूरे अमले को मरवाही में झोंक दिया है.

