सरकार से पंगा लेना विधायक को पड़ा महंगा, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने रद्द की कथा

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/04/Narayan.mp4
Narayan Tripathi

भोपाल। कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के क्षेत्र में कथा करने से मना कर दिया है। नारायण त्रिपाठी ने दो दिन पहले ही ऐलान किया था कि उनकी पार्टी ’विंध्य जनता पार्टी’ 15 अप्रैल को बन जाएगी, जबकि वे 2 मई से मैहर में कथा करवाने वाले थे। आज एक वीडियो जारी करके नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि भले कथा नहीं हो रही है, लेकिन 15 अप्रैल को हम हनुमान चालीसा पाठ कराएंगे। इस मामले को राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। आपको बता दें कि मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से 9 महीने पहले ही कथा के लिए बुकिंग कर दी थी। तब धीरेंद्र शास्त्री ने भी कथा के लिए हामी भरी थी, कथा के आयोजक नारायण त्रिपाठी ने कथा की सभी तैयारियां कर ली थी पूरी, लाखों रुपये बतौर एडवांस भी पार्टियों को दे दिए गए थे। लेकिन अब कथा करने से मना कर दिया। दो दिन पहले ही नारायण त्रिपाठी ने कहा कि वे नई राजनीतिक पार्टी बना रहे हैं, जिसका नाम विंध्य जनता पार्टी है। यह पार्टी विंध्य की सभी 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अपने ही विधायक के बगावती तेवर देखकर भाजपा सरकार को झटका लगा था। इस घटनाक्रम के दो दिन बाद ही कथा रद्द करवाकर सरकार ने भी नारायण त्रिपाठी को सख्त संदेश दिया है। कथा में करीब 51 हजार महिलाएं शामिल होने वाली थीं। 60 एकड़ में पंडाल लगाया जा रहा था। 20 एकड़ मे लोगों के खाने-पीने की व्यवस्थाएं की जा रही थी। कथा रद्द होने पर मैहर समेत पूरे विंध्य में सरकार के खिलाफ गुस्सा दिखाई दे रहा है। भाजपा विधायक ने सभी व्यवस्थाओं के खर्च का 60 प्रतिशत भुगतान पहले ही कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here