milk and bread for skincare: Skin Care: 10 मिनट में स्‍किन करेगी गजब का ग्‍लो, लगाएं दूध और ब्रेड से बना ये Face Pack – bread and milk face pack for instant glow and fairness in 10 minutes

NBT

हम में से बहुत सी लड़कियां सोचती हैं कि स्‍किन केयर का प्रोसेस काफी लंबा और तमाम प्रोडक्‍ट्स के साथ किया जाता है। मगर ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं है। अगर आप यह जान लें कि आपकी स्‍किन पर क्‍या करने से ग्‍लो आता है, तो आप को यह काम बिल्‍कुल भी बोझ महसूस नहीं होगा।

अगर आप सोंच रही हैं कि हम आपको कोई बहुत ही मुश्‍किल सा फेस मास्‍क बनाना सिखाएंगे, तो आप बिल्‍कुल गलत है। आज हम आपको घर पर आसानी से मिलने वाली ब्रेड का फेस मास्‍क बनाना सिखाएंगे। अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्‍किन हमेशा दमकती हुई सी नजर आए, तो इस ब्रेड का फेस पैक बनाना बिल्‍कुल भी न भूलें। यहां जानें तरीका…

ब्रेड फेस पैक बनाने का तरीका



ब्रेड का एक पीस लेकर उसे छोटे टुकड़ों में तोड दें। इसे एक कटोरे में डालें और इसमें तीन बड़े चम्मच दूध मिलाएं। यह सुनिश्चित कर लें कि दूध ताजा और बिना उबला हुआ हो, ताकि इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्‍यादा हो। एक बार जब ब्रेड दूध को अच्‍छी तरह से सोख ले और वह नरम हो जाए, तब इसका पेस्‍ट बना लें।



चेहरे पर लगाने का तरीका



अपने चेहरे को धो लें और इस पेस्‍ट को पूरे चेहरे और गर्दन को कवर करते हुए लगाएं। इसे कम से कम 10 मिनट के लिए चेहरे पर बैठने दें। जब यह सूख जाए, तब अपने चेहरे की मालिश करें। फिर चेहरे को गर्म पानी से धो लें।



ब्रेड फेस पैक लगाने का फायदा



इस फेस पैक को लगाने से आपकी स्‍किन के डेड सेल्‍स निकल जाएंगे, जिससे स्‍किन चमकदार दिखाई देने लगेगी। यही नहीं इससे आपके चेहरे और गर्दन की स्‍किन भी बिल्‍कुल फ्रेश दिखाई देने लगेगी।

स्‍किन के लिए दूध का फायदा



कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्‍किन को अंदर से चमकदार बनाने का काम करता है। इसके अलावा यह डेड स्‍किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। साथ ही यह त्वचा को हाइड्रेट करके स्‍किन को ड्रायनेस से बचाता है।

इसे हफ्ते में कम से कम एक बार करें। अतिरिक्त लाभ के लिए आप इसमें थोड़ा सा शहद और हल्दी पाउडर भी मिला सकती हैं। लेकिन अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो आपको इसे बहुत अधिक रगड़ना नहीं चाहिए। इसके अलावा, अगर आपको लगता है कि आपको दूध से एलर्जी है, तो पहले पैच टेस्ट करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here