Minor stabbed 114 times in florida us teen suspect charged as an adult crime latest news | United States: नाबालिग पर 114 बार चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौत; एक गिरफ्तार

वॉशिंगटन: अमेरिका (US) के फ्लोरिडा (Florida) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक नाबालिग को बेरहमी से चाकू से गोदकर मार (Minor Stabbed 114 Times) डाला गया. हैरान करने वाली बात ये है कि इस खौफनाक घटना को अंजाम देने वाला भी नाबालिग है. वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

नाबालिग को दी बेहद दर्दनाक मौत

फॉक्स 30 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रिस्टिन बैली की हत्या के बाद पुलिस (Police) ने एडन को गिरफ्तार कर लिया है. एडन पर आरोप है कि उसने ट्रिस्टिन के ऊपर चाकू से करीब 114 बार ताबड़तोड़ वार किए, जिससे ट्रिस्टिन की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- तुर्की-पाकिस्तान गठजोड़ की काट, अब इस देश के जरिए भारत देगा इनकी ‘दोस्ती’ को मात

हत्या पर स्टेट अटॉर्नी ने क्या कहा?

कोर्ट में सुनवाई के दौरान, स्टेट अटॉर्नी आर. जे. लरीजा ने गुरुवार को बताया कि ट्रिस्टिन और एडन के बीच झगड़ा बच्चों की तरह शुरू हुआ था लेकिन उसका अंत वैसा नहीं हुआ. इतने दर्दनाक तरीके से हत्या करने के आरोप में एडन के ऊपर फर्स्ट डिग्री चार्ज लगाया जा रहा है. उसे नाबालिग होने की छूट नहीं दी जाएगी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

उन्होंने आगे कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि ट्रिस्टिन के शरीर पर 114 घाव थे, जो चाकू मारे जाने की वजह से बने. इनमें से 49 घाव तो ट्रिस्टिन के हाथ और सिर पर थे.

ये भी पढ़ें- Shocking: पार्क में टहल रहे बुजुर्ग को घसीटकर झाड़ियों में ले गए, फिर किया बलात्कार

पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है. हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है. चाकू के आगे का नुकीला हिस्सा टूटा हुआ है, यह हिस्सा ट्रिस्टिन के शरीर के अंदर से पोस्टमार्टम के दौरान रिकवर हुआ. आरोपी को कड़ी से कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here