Mom rushes son to hospital after spotting hole in his mouth but then realises her awkward blunder| London: बच्चे के मुंह में छेद देख घबरा गई मां, हॉस्पिटल पहुंची तो पता चला जिसे वो सुराख समझ रही है वो असल में Sticker है

लंदन: इंग्लैंड (England) के एसेक्स (Essex) में रहने वाली एक 24 वर्षीय महिला उस वक्त परेशान हो गई जब उसे अपने बच्चे के मुंह के ऊपरी हिस्से में सुराख नजर आया. महिला तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन वहां जो हकीकत सामने आई उससे वह खुद शर्म से पानी पानी हो गई. दरअसल, बेकी स्टाइल्स (Becky Stiles) अपने 10 महीने के बेटे हार्वे (Harvey) का डायपर बदल रही थीं. तभी उन्होंने देखा कि हार्वे के मुंह के ऊपरी हिस्से में कुछ है. जब उन्होंने नजदीक से देखा, तो वह छेद जैसा नजर आया.  

Mouth छूने पर रोने लगा बच्चा

‘द सन’ में छपी खबर के अनुसार, अपने बेटे के मुंह में सुराख देखकर बेकी घबरा गईं. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें. जब बेकी ने हार्वे का मुंह छूने की कोशिश की, तो वह रोने लगा. इसके बाद तो जैसे उनकी जान ही निकल गई. वह हार्वे के पिता को बुलाकर लाईं. दोनों ने टॉर्च की मदद से देखने के प्रयास किया, लेकिन किसी को कुछ समझ नहीं आया.

ये भी पढ़ें -सुबह-सुबह मुर्गे से चिल्लाया- Allah, सुनकर लोगों के उड़े होश, बार-बार देखा जा रहा है Video

Nurse ने बताई सच्चाई

बेकी स्टाइल्स ने कहा उनके दिमाग में पहला ख्याल अपनी मां को कॉल करने का आया, लेकिन हार्वे के पिता ने कहा कि हमें तुरंत इसे अस्पताल लेकर जाना चाहिए. अस्पताल पहुंचकर जब हमने नर्स को पूरी बात बताई, तो वो भी कुछ देर के लिए घबरा गई, पर जब उसने ध्यान से हार्वे के मुंह के अंदर देखा, तो सबकुछ स्पष्ट हो गया. दरअसल, नर्स ने जब चेकअप किया तो पाया कि जिसे बेकी छेद समझ रही थीं, वो कुछ और नहीं बल्कि एक स्टिकर है. फिर नर्स ने अपनी एक उंगली बच्चे के मुंह में डाली और स्टिकर बाहर निकाला. 

हंसी के साथ शर्म भी आई

नर्स ने जैसे स्टिकर निकाला सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई. हालांकि, बेकी को शर्म भी आई कि एक स्टिकर की वजह से वह इतना घबरा गईं. बेकी स्टाइल्स ने कहा, ‘निश्चित तौर पर यह राहत की बात है कि जिसे हम छेद समझ रहे थे वह स्टिकर था. अब मुझे लगता है कि यदि हमने अच्छी तरह से खुद चेकअप किया होता, तो शायद पहले ही पता चल जाता है’. 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here