https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Friday, December 26, 2025
HomeBreaking Newsपर्यावरण संरक्षण के महाअभियान "एक पेड़ मां के नाम" में छतरपुर पुलिस...

पर्यावरण संरक्षण के महाअभियान “एक पेड़ मां के नाम” में छतरपुर पुलिस द्वारा लगाए गए 3000 से अधिक पेड़*

*पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने पौधों के संरक्षण हेतु सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी को दिए निर्देश*दिनांक 11.07.24 गुरुवार प्रात: 11 बजे से छतरपुर जिले के समस्त थाना, चौकी, कार्यालय परिसर, पुलिस लाइन परिसर व पुलिस आवासीय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” महा अभियान वृहद स्तर पर मनाया गया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 3000 से अधिक वृक्ष लगाए गए। *पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा नेतृत्व करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं परिजनों सहित पुलिस लाइन परिसर में पुलिस परेड ग्राउंड से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह द्वारा वृक्षों के महत्व एवं उनकी उपयोगिता को बताते हुए उनके संरक्षण हेतु निर्देश दिए।* वृक्ष को तैयार होने में वृक्षारोपण करते समय आवश्यक खाद जल की उपयोगिता, उसके पश्चात वृक्षारोपण तथा पौधे के बचाव एवं संरक्षण एवं तैयार होने में क्या करना चाहिए विस्तृत रूप में समझाया। वृक्षों से भावनात्मक रूप से जुड़े एवं उनके बचाव एवं संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं। पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी एवं उनके परिजनों द्वारा लगाए गए पौधे को तैयार होने तक जिम्मेदारी के साथ बचाव हेतु निर्देश दिए।पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी वृक्षारोपण कार्यक्रम में मां के साथ, मां के छायाचित्र एवं परिजनों के साथ सम्मिलित हुवे।जिला छतरपुर में पुलिस लाइन, समस्त कार्यालय, थाना, चौकी के साथ-साथ पुलिस आवासीय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” महा अभियान में फलदार एवं छायादार वृक्ष जैसे आम जामुन, बरगद, नीम, सागौन, अमरूद, आंवला, जैसे 3000 से भी अधिक पेड़ लगाए गए।जिले के समस्त थाना, चौकी, पुलिस आवासीय परिसर सहित विशेष सशस्त्र बल 29वीं बटालियन दतिया की कंपनी जो छतरपुर में ड्यूटीरत हैं, कंपनी कमांडर राम बहादुर सिंह परिहार एवं कंपनी के जवानों द्वारा एक सैकड़ा से अधिक पेड़ लगाए गए।सम्मिलित पुलिस अधिकारियों कर्मचारी एवं उनके परिजनों को ‘वायुदार अंकुर’ एप्लीकेशन इंस्टॉल कर लॉगिन कराया गया एवं महत्व के बारे में समझाया गया।एक वृक्ष मां के नाम अभियान में अत्यधिक मात्रा में वृक्षारोपण संबंधी बैनर फ्लेक्स लगवाए गए साथ ही नए कानून से संबंधित बैनर भी लगवाए।”एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान में पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह, समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, व्यवस्थापक रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत, सूबेदार प्रभा सिलावट, समस्त थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam