दतिया विवाद पर बोले नरोत्तम मिश्रा: पार्टी का फैसला सर्वोपरि, सड़क पर विरोध करना गलत

दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की है। ग्वालियर में उन्होंने कहा कि उम्मीदवार चयन पार्टी का निर्णय है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर पेट्रोल और मिट्टी का तेल डालकर विरोध तथा सड़क जाम की कोशिशों पर उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रदर्शन गलत है। मिश्रा ने स्पष्ट किया कि पार्टी में अपनी बात रखने के लिए निर्धारित मंच हैं और विरोध भी उसी मर्यादा में होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here