मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सोमवार को होशंगाबाद जिले के सूरजकुंड आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर एवं घाट निर्माण का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत और ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।भूमिपूजन के बाद डॉ. मिश्रा ने ब्राह्मण समाज और साधु-संतों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने ब्राह्मणों पर लगने वाले शोषण के आरोपों को लेकर सवाल उठाया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि त्रेता युग से लेकर अब तक ब्राह्मणों का राज्य नही रहा है, ऐसे में उन पर शोषण का आरोप कैसे लगाया जा सकता है।डॉ. मिश्रा के इस संबोधन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वे ब्राह्मण समाज और संतों के बीच अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद उनका यह बयान चर्चा में है।कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम मंदिर और घाट निर्माण के लिए भूमिपूजन की रस्म पूरी की गई। पूजन-अर्चन के दौरान साधु-संतों ने आशीर्वाद दिया और निर्माण कार्य के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। मौके पर उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों ने इस पहल का स्वागत किया।परशुराम मंदिर और घाट के निर्माण को लेकर सूरजकुंड आश्रम क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर और घाट बन जाने से क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को स्नान, पूजन एवं दर्शन में सुविधा होगी। आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य को लेकर आगे की रूपरेखा तैयार की जा रही है।भूमिपूजन कार्यक्रम में साधु-संतों के साथ बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से आए ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी मौजूदगी रही। आयोजन के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए।डॉ. मिश्रा द्वारा ब्राह्मणों के संबंध में दिए गए बयान को लेकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने ध्यान से सुना। बयान का वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
Byte-1 डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व गृहमंत्री, मध्य प्रदेश