neeta ambani pink kurta: नीता अंबानी का यह वाइब्रेंट कलर का कुर्ता है हर ऐज की लड़की के लिए परफेक्ट – neeta ambani vibrant pink colour kurta is perfect for all age group girls and women
यह तो सभी जानते हैं कि नीता अंबानी ब्यूटी विद ग्रेस हैं और इसका सबूत उनके पिंक कुर्ता लुक को देखकर भी मिलता है। वैसे यह कलर और कुर्ता ऐसा था जो किसी भी उम्र की लड़की पर काफी सूट करेगा।
Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
नीता अंबानी अपने क्लासी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। कई बार तो वह सादगी बरकरार रखते हुए भी अपने स्टाइल से सभी को इम्प्रेस कर देती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को रात 9 बजे करोड़ों भारतीयों ने दिये और मोमबत्ती जलाई थीं। इनमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी शामिल रहे। दोनों ही इस दौरान बेहद सादगी से भरे लुक में नजर आए थे। हालांकि, नीता अंबानी ने जो वाइब्रेंट कलर का कुर्ता पहना था वह उन पर खूब फब रहा था।
सामने आई तस्वीर में नीता अंबानी पिंक कलर का कुर्ता पहनी दिखाई दे रही थीं। रानी कलर के इस कुर्ते पर गोल्डन प्रिंट देखा जा सकता है। नीता अंबानी ने इसके साथ मैचिंग प्लाजो पहना था जो समर परफेक्ट चॉइस है। मिसेस अंबानी के ये कपड़े ऐसे हैं जिन्हें हर ऐज ग्रुप की लड़कियां पहन सकती हैं।
वाइब्रेंट कलर यंग गर्ल्स से लेकर महिलाओं तक पर काफी अच्छे लगते हैं। खासतौर से रानी कलर किसी भी खूबसूरती को और बढ़ा सकता है। वहीं नीता अंबानी का स्ट्रेट कट कुर्ता यकीनन गर्मी में भी स्किन इरिटेशन की समस्या को जन्म नहीं देगा बल्कि बॉडी को कूल बने रहने में मदद करेगा।
नीता अंबानी ने चुना शरारा लुक
नीता अंबानी ने अपनी बेटी की इस पार्टी में कैमल कलर की आउटफिट चुनी थी। उन्होंने शॉर्ट कुर्ता और शरारा पहन रखा था, जिस पर गोटा पट्टी वर्क किया गया था। ड्रेस को पूरी तरह से फिटिंग का न रखते हुए हल्का लूज रखा गया था। नीता ने गोल्डन गोटा-पट्टी वर्क वाले अपने दुपट्टे को एक साइड ले रखा था। जूलरी में उन्होंने गोल्ड ऐंड पर्ल डैंगलर्स, स्टेटमेंट रिंग और लाइट वेट चूड़ियां चुनी थीं। उन्होंने अपने बालों को सिंपल स्ट्रेट लुक में स्टाइल किया था और मेकअप के लिए न्यूड टोन चुना था।
होली पार्टी के लिए श्लोका मेहता ने क्रॉप टॉप और प्लाजो लुक चुना था। अंबानी की बहू के टॉप में हॉल्टर नेकलाइन डिजाइन था, वहीं बैक में टाइंग स्टाइल दिखाई दे रहा था। इसके साथ श्लोका ने मैचिंग कॉटन प्लाजो पहना था, जिसमें फ्रंट पॉकेट्स भी थीं। आउटफिट पर किया गया कलरफुल प्रिंट वर्क उसे होली पार्टी के लिए परफेक्ट चॉइस बनाने के साथ ही समर फ्रेंडली ड्रेस भी बना रहा था। इस ड्रेस के साथ श्लोका ने पीप-टो सैंडल्स पहने थे, जो देर तक खड़े रहने की स्थिति में भी उनके पैरों को कंफर्टेबल बनाए रखते।
पार्टी होस्ट ईशा अंबानी ने इस इवेंट के लिए सुपर कंफर्टेबल क्लोद्स चुने। ईशा ने टाई ऐंड डाई पैटर्न की ऐंकल लेंथ मैक्सी ड्रेस पहनी थी। इसमें हाफ स्लीव्स थीं जिन्हें फ्रिल पैटर्न दिया गया था। बस्ट एरिया को बॉडी फिट डिजाइन देने के बाद ड्रेस को फ्री फ्लो स्टाइल दिया गया था। कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए ईशा ने Valentino के रॉक स्टड फ्लैट सैंडल्स चुनी थीं। बात करें मेकअप की तो उसे उन्होंने मिनिमम रखा था वहीं इसके साथ उन्होंने हाफ हाई बन हेयरस्टाइल कैरी की थी। इस लुक में श्वेता यकीनन प्रिटी लग रही थीं।
होली पार्टी की थीम को फॉलो करते हुए आकाश अंबानी भी कलरफुल टी-शर्ट में पहुंचे। उन्होंने टाई ऐंड डाई पैटर्न की राउंड नेक टी-शर्ट पहनी थी। इस हाफ स्लीव्स टी-शर्ट का उन्होंने लूज डिजाइन चुना था। टी-शर्ट के साथ आकाश ने रिप्ड जींस पहनी थी और वहीं शूज के लिए उन्होंने वाइट लोफर्स चुने थे। आमतौर पर वॉच पहने दिखने वाले आकाश इस पार्टी में इसके बिना ही दिखे। शायद उनका यह चुनाव कलर्स से अपनी वॉच को बचाने के लिए था।
इस पार्टी में भारत आए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी शरीक हुए। इस दौरान यह कपल कंप्लीट देसी लुक में नजर आया। प्रियंका ने स्ट्रेट ऐंड लोअर फ्रिल पैटर्न का कुर्ता पहना था, जिस पर कलरफुल थ्रेड वर्क किया गया था। वहीं इसके नीचे मैचिंग प्लाजो था, जिसका पैटर्न प्लेन था। प्रियंका की चुन्नी पर भी कलरफुल वर्क दिखाई दे रहा था जो उसे बेहद प्रिटी बनाता दिखा। बात करें निक की तो वह अपनी पत्नी के साथ मैचिंग करते दिखे। उन्होंने वाइट कलर का स्ट्रेट कट कुर्ता पजामा पहना था, जिस पर प्रियंका की ड्रेस पर किए गए वर्क से मैचिंग कलर्स की ही पाइपिन लगाई गई थी।
जैकलीन ने अपने लिए शिफॉन ड्रेस चुनी थी। उन्होंने फ्लोरल प्रिंट की ए-लाइन कट स्कर्ट पहनी थी। इसमें प्लीट्स से वॉल्यूम ऐड किया गया था। स्कर्ट के साथ मैचिंग टॉप का डिजाइन शर्ट पैटर्न का था। इस क्रॉप टॉप में कॉलर डिजाइन के साथ ही फ्रंट में वी-नेकलाइन और नॉट पैटर्न दिया गया था। वहीं इसकी स्लीव्स लॉन्ग बेल स्लीव्स पैटर्नी की थीं। जैकलीन ने इसके साथ लाइट वेट ईयररिंग्स पहने थे और हाथ में पोटली बैग कैरी किया था।
सोनाली बेंद्रे इस इवेंट में येलो आउटफिट में नजर आईं। सोनाली का ब्राइट येलो कुर्ता जिग-जैग टेल कट में था, जिसमें वेस्ट से वॉल्यूम लुक ऐड किया गया था। इस कुर्ते के समान ही सेम फैब्रिक ऐंड कलर की स्कर्ट को भी टेल कट दिया गया था। इसमें स्टाइल एलिमेंट ऐड करते हुए ऊपर से जैकेट भी दी गई थी, जिस पर एल्बो पोर्शन पर डायग्नल कलरफुल पैटर्न था। सोनाली ने अपने इस स्टाइलिश ट्रडिशनल लुक के साथ क्रीम ऐंड गोल्डन वर्क वाली जूतियां पहनी थीं।
कटरीना कैफ, हुमा कुरैशी और डायना पैंटी ने इस पार्टी के लिए ऑल वाइट लुक चुना था। कटरीना स्कर्ट और स्लीवलेस टॉप पहनी हुई थीं, जिस पर प्रिंट पैटर्न और कोट उसे हटकर लुक दे रहा था। वहीं इसके साथ उन्होंने मैचिंग चुन्नी भी कैरी की थी। हुमा ने कंफर्ट का ध्यान रखते हुए वाइट क्रॉप पैंट्स और वेस्ट लेंथ सफेद कुर्ता पहना था। इसके ऊपर उन्होंने अपनी चुन्नी को मफलर स्टाइल में बांध रखा था। वहीं डायना बेहद सुंदर सफेद साड़ी में दिखाई दीं। इस साड़ी पर येलो ऐंड ग्रीन लीव्स प्रिंटा था, वहीं पल्ले के किनारे पर ब्लॉक प्रिंट डिजाइन दिखाई दे रहा था। (सभी फोटोज: योगेन शाह)
वैसे यह पहली बार नहीं है जब नीता अंबानी पिंक आउटफिट में नजर आई हों। वह अक्सर इस कलर के अलग-अलग शेड के कपड़ों में दिखाई देती हैं। कभी वह पिंक साड़ी में दिखती हैं, कभी सूट तो कभी लहंगा। यह दिखाता है कि मिसेस अंबानी को ज्यादातर लड़कियों की तरह पिंक कलर काफी पसंद है।
शानदार है अंबानी परिवार की बहू श्लोका का स्टाइलिंग सेंस
देश के सबसे बड़े बिजनेस घराने की बहू हैं श्लोका मेहता। इनकी अदाएं, इनका फैशन सेंस और इनका कैमरा फ्रेंडली अंदाज हर किसी को पसंद आता है। देखें, मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका के शानदार फोटोज…
हाल ही एक इवेंट में श्लोका मस्टर्ड कलर के फ्लॉवर प्रिंट और ऐम्ब्रॉइड्री लहंगा चोली में नजर आईं। इस ड्रेस में श्लोका फूलों सी नाजुक और परियों सी खूबसूरत लग रहीं थीं।
लाइटवेट सिल्की और प्रिंटेड लहंगा चोली में श्लोका एकदम क्लासी लग रही हैं। कलर ब्राइट हो या लाइट या फिर पेस्टल हर रंग श्लोका पर अच्छा लगता है। खास बात यह है कि हर रंग और स्टाइल को श्लोका अलग अंदाज में कैरी करती हैं।
स्टाइलिश, सिंपल और खूबसूरत श्लोका ने जब एक फैमिली इवेंट में परफॉर्म किया तो सब उनकी नजाकत और सादगी पर फिदा हो गए।
आमतौर पर किसी भी फंक्शन या पार्टी में श्लोका इंडियन एथनिक ड्रेसेज में ही नजर आती हैं। उसके बॉडी टाइप पर यह ड्रेसिंग बहुत सूट भी करता है। खास बात यह है कि श्लोका इन आउटफिट्स को कैरी करना जानती हैं।
श्लोका पर इंडियन ड्रेस जितनी खूबसूरत लगती हैं, उतनी ही बोल्ड लेकिन डिसेंट वे वेस्टर्न ड्रेसेज में लगती हैं।फोटो साभार: इंस्टाग्राम
Web Title neeta ambani vibrant pink colour kurta is perfect for all age group girls and women(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)
Fashion News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए NBT के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Cookie settingsACCEPT
Privacy & Cookies Policy
Privacy Overview
This website uses cookies to improve your experience while you navigate through the website. Out of these cookies, the cookies that are categorized as necessary are stored on your browser as they are essential for the working of basic functionalities of the website. We also use third-party cookies that help us analyze and understand how you use this website. These cookies will be stored in your browser only with your consent. You also have the option to opt-out of these cookies. But opting out of some of these cookies may have an effect on your browsing experience.
Necessary cookies are absolutely essential for the website to function properly. This category only includes cookies that ensures basic functionalities and security features of the website. These cookies do not store any personal information.
Any cookies that may not be particularly necessary for the website to function and is used specifically to collect user personal data via analytics, ads, other embedded contents are termed as non-necessary cookies. It is mandatory to procure user consent prior to running these cookies on your website.