अब 3 मई तक बंद रहेंगी मध्यप्रदेश में शराब दुकान

लॉकडाउन के कारण फिर बढ़ाई बंदिश,लेकिन कल से खुलेंगे कई दफ्तर

वाणिज्य कर विभाग ने पहले सिनेमाघर 3 मई तक और मदिरा, भांग दुकान 20 अप्रैल तक बंद कराई थीं

भोपाल। केंद्र सरकार की सख्ती के कारण मध्यप्रदेश शासन ने भी अब शराब और भांग दुकान को 3 मई तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रधानमंत्री द्वारा 3 मई तक देश भर में लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में पीएम के निर्देशों का अक्षरशः पालन होगा। उनके इस दावे के तुरंत बाद वाणिज्यकर विभाग ने 14 अप्रैल तक बंद की गई मदिरा और भांग दुकानों को 20 अप्रैल 2020 तक बंद रखने के आदेश जारी किए थे। यानी शराब और भांग दुकानें 20 अप्रैल के बाद खुल सकती थीं, लेकिन आज जारी आदेश के बाद अब ये 3 मई तक बंद रहेंगी।
वाणिज्यकर विभाग ने 14 अप्रैल को ही एक अन्य आदेश में प्रदेश के सभी सिनेमाघरों को 3 मई तक बंद रखने के आदेश दिए हैं, इन्हें भी पहले 14 अप्रैल तक बंद किया गया था।

देखें पुराना आदेश- एमपी के मंदिरा प्रेमियों को शिवराज सरकार की सौगात

आबकारी विभाग का नया आदेश

1 COMMENT

Leave a Reply to शराब और भांग दुकान खोलने की तैयारी में शिवराज सरकार - No2 Politics Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here