रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र स्थित वाटर फॉल में, एक युवक को रील बनाना उस वक्त मंहगा पड़ गया, जब वो तेज बहाव के बीच धार में फंस गया। घटना की जानकारी उसके दोस्तों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और गांव वालों की मदद से रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला, इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।
दरअसल यह पूरा मामला रीवा जिले के जवा तहसील के अतरैला थाना क्षेत्र स्थित टोंस विद्युत जल प्रपात इटमा की है। बताया जा रहा है कि, युवक अपने दोस्तों के साथ वाटर फॉल में नहाने गया था, जहा वह नहाते वक्त रील बनाने के लिए, पानी के बीच पहुंचकर तेज धार के बीच फंस गया। युवक को पानी में फंसा देख दोस्तों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही, मौके पर पहुंची अतरैला पुलिस ने गांव वालों की सहायता से, रेस्क्यू शुरु किया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। पानी में रहते वक्त पत्थर से टकराने पर युवक को कुछ चोटें भी आ गई थी जिसका उपचार कराया गया।


