pakistan honour killing case two girls killed for talking to a man | पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का मामला, पुरुष से बातचीत करने पर दो लड़कियों की हत्या

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर हत्या (ऑनर किलिंग) का एक मामला सामने आया है. देश के अशांत उत्तर-पश्चिमी जनजातीय क्षेत्र में दो लड़कियों की एक पुरुष से बातचीत करने के कारण हत्या कर दी गई.

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. कुछ हफ्ते पहले दोनों लड़कियों का एक पुरुष से बातचीत करने का वीडियो सामने आया था.

पुलिस के अनुसार 16 और 18 साल की दो लड़कियों को उनके चचेरे भाइयों ने मार डाला.

देश के आदिवासी इलाकों में महिलाओं का पुरुषों के साथ मिलना-जुलना पूरी तरह प्रतिबंधित है.

पुलिस के अनुसार यह घटना 14 मई को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के एक गांव में हुई.

राजमल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश की जा रही है.

अधिकारी ने बताया कि इसका कारण 52 सेकंड का एक वीडियो था जिसमें एक व्यक्ति तीन लड़कियों से बात कर रहा है.

अधिकारी ने कहा कि वीडियो में से दिख रही दो लड़कियों की हत्या कर दी गयी जबकि तीसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

पुलिस के अनुसार तीसरी लड़की जीवित है लेकिन उसकी जान को खतरा हो सकता है.

(इनपुट: भाषा )

ये भी देखें:




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here