संविधान बचाओ अभियान में शामिल हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी: बीजेपी पर सेना के अपमान का आरोप, कांग्रेस में गुटबाजी स्वीकारी

सिवनी, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज “संविधान बचाओ अभियान” के तहत सिवनी जिले का दौरा किया, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभावार संवाद किया। उनके साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

बीजेपी पर सेना के अपमान का आरोप: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के बीजेपी नेताओं द्वारा भारतीय सेना के अपमान की बात को दोहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ऐसे बयान देने वाले नेताओं को बचा रहा है।

(बाइट1: जीतू पटवारी, पीसीसी चीफ)

कांग्रेस में गुटबाजी की बात स्वीकारी: वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने अपने बयान में कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी की बात को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि सिवनी विधानसभा सीट कार्यकर्ताओं के कारण नहीं, बल्कि “मंच पर बैठे नेताओं के कारण” पार्टी हारी है।

(बाइट2: हरीश चौधरी, प्रभारी मध्यप्रदेश कांग्रेस)

पटवारी और चौधरी दोनों ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा की। इस दौरे का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में जोश भरना और संविधान बचाने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here