छिंदवाड़ा में 2 वर्षीय बालक का सफल रेस्क्यू, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार

छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश: रायसेन से अपहृत किए गए दो वर्षीय बालक को छिंदवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दस्तयाब कर लिया है। इस पूरे ऑपरेशन को छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (SP) अजय पांडे ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए अंजाम दिया।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मासूम को तामिया क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के इरादे से इस बालक का अपहरण किया था और वे इसके बदले पैसों की मांग करने वाले थे।छिंदवाड़ा पुलिस को तकनीकी आधार पर एक अहम सुराग मिला, जिसके चलते वे अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने में कामयाब रहे और मासूम को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सका। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here