PepsiCo ceased operations in China, know what is the reason | चीन में पेप्सीको ने बंद किया ऑपरेशन, जानिए क्या है इसकी वजह

बीजिंग: पेप्सिको (PepsiCo) कंपनी ने बीजिंग (Beijing) में अपने ऑपरेशंस सस्‍पेंड कर दिए हैं क्‍योंकि इसके वर्कर का COVID-19 टेस्‍ट पॉजिटिव आया था. 

बीजिंग के प्रशासनिक अधिकारी लाखों कोविड-19 टेस्‍ट कर रहे हैं. खासकरके रेस्तरां, खाद्य वितरण सेवाओं और बाज़ार विक्रेताओं के कर्मचारियों के COVID-19 टेस्‍ट व्‍यापक पैमाने पर किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़े: ना वैक्‍सीन- ना ट्रीटमेंट, COVID-19 को खत्‍म करने के लिए ट्रम्‍प ने दिया फिर एक अजीब आइडिया

इसी कड़ी में बीजिंग में पेप्सीको के एक वर्कर का कोरोना टेस्‍ट (Coronavirus Test) पॉजिटिव आया, उसके करीबी संपर्क में आए 87 लोगों को क्‍वारंटीन कर दिया गया है. बीजिंग प्‍लांट के अंदर और बाहर लिए गए नमूने निगेटिव निकले हैं.

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) ने रविवार को कहा कि देश में 32 नए COVID-19 मामलों की सूचना मिली है. 

20 मिलियन से अधिक की आबादी वाले इस शहर ने 11 जून को कोविड-19 की नई लहर में अपना पहला मामला दर्ज किया था. रायटर की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला  बीजिंग के दक्षिण-पश्चिम में एक थोक खाद्य केंद्र से संबंधित पाया गया है.

बता दें कि यहां कोविड-19 के नए प्रकोप से अब तक शहर के 227 लोग संक्रमित हो चुके हैं.

इस बीच, चीन के मैनलैंड ने छह नए बिना लक्षण वाले मामलों की सूचना दी है. वहीं बीजिंग में 3 नए मामले आए हैं. 

चीन बिना लक्षण वाले रोगियों की पुष्टि कोविड-19 मामलों और आधिकारिक इंफेक्‍शन टैली के हिस्से के रूप में नहीं करता है. आज तक, चीन में 83,378 पुष्ट मामले आए हैं. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here