प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 जून से छह दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह 13-14 जून और 16-18 जून तक France की आधिकारिक यात्रा करेंगे, जबकि 14 से 16 जून के बीच Slovakia का भी दौरा करेंगे।
फ्रांस के नीस शहर में 14 जून को पीएम मोदी की मुलाकात Emmanuel Macron से होगी, जहां दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसी दिन दोनों नेता मिलकर पैलेस डेस एक्सपोजिशंस डी नीस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे।
इस कार्यक्रम में भारत के 120 इनोवेटर्स, 15 उच्च शिक्षण संस्थान (एचईआई) और 500 से अधिक निवेशक हिस्सा लेंगे। साथ ही वैश्विक कॉर्पोरेट कंपनियों, वेंचर कैपिटल फर्मों, प्रमुख सीईओ और इंडस्ट्री लीडर्स की भी मौजूदगी रहेगी। इस दौरे को भारत-फ्रांस संबंधों और नवाचार क्षेत्र में सहयोग को नई मजबूती देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


