
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त शुक्रवार को किसानों के खाते में डाल दी. इस दौरान, पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है. अरुणाचल प्रदेश के एक किसान से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह भ्रम फैला रहे हैं कि अगर कोई किसान अपनी फसल का कॉन्ट्रैक्ट करेगा तो उसकी जमीन चली जाएगी. प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बटन दबाकर 9 करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित की. इस दौरान, पीएम मोदी किसानों से संवाद कर रहे हैं.
मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :
-
किसानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कृषि सुधार के सूत्रधार एक प्रकार से अटल बिहारी वाजपेयी भी थे. वह योजनाओं में भ्रष्टाचार को राष्ट्रीय रोग मानते थे. पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से जो पैसा चलता है वो घिसता है. अब रुपया किसी के हाथ नहीं लगता है. जो दिल्ली से रुपया निकलता है वह सीधे बैंक खातों में जाता है.प्रधानमंत्री किसान योजना निधि इसका उत्तम उदाहरण है.
-
किसान सम्मान निधि योजना के तहत, अब तक 1.10 लाख करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजे गए हैं.
-
कृषि कानूनों को लेकर पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कुछ लोग यह भ्रम फैला रहे हैं कि अगर कोई किसान अपनी फसल का कॉन्ट्रैक्ट करेगा तो उसकी जमीन चली जाएगी.
-
महाराष्ट्र के एक किसान ने कहा कि इस कानून के आने से हमें नया विकल्प मिला है. अब हम मंडी के अलावा बाहर भी उपज बेच सकते हैं. मोदी ने कहा कुछ दल कह रहे हैं कि किसानों नुकसान होगा. क्या ये सही है? किसान ने पीएम मोदी से निवेदन किया कि जंगली जानवरों से किसान बहुत परेशान हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें मिलकर समाधान निकालना होगा.
-
उत्तर प्रदेश के किसान से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “झूठ फैलाया जा रहा है. आप जैसे किसानों के कहने पर सच सामने आता है.” प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले फसल बर्बाद होती थी अब फसल की बिक्री होती है.
Source link

