दतिया अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री पर पुलिस की कार्रवाई

दतिया में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ धीरपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक मकान और झोपड़ी में दबिश देकर बड़ी मात्रा में हथियार, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मामले में आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक 28 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लेंतरा हार में बने एक घर और पास की झोपड़ी में अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर धीरपुरा पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी मनोज यादव मौके से फरार हो गया, जिसके बाद घर और झोपड़ी की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान पुलिस ने एक 12 बोर की दुनाली बंदूक, दो देशी अधिया 315 बोर, एक अधिया और दो अधबने कट्टे, साथ ही 315 बोर के 23 और 12 बोर के 36 राउंड सहित कुल 59 कारतूस बरामद किए।

इसके अलावा हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली ग्राइंडर और ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, भट्टी, लोहे की रॉड-पाइप, निहाई, हथौड़े, छैनी, प्लास, रेतनी, ट्रिगर, स्प्रिंग, नाल के टुकड़े, गैस सिलेंडर और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।पुलिस ने आरोपी मनोज यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(a), 25(1)(b) और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को 29 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब हथियार निर्माण से जुड़े अन्य लोगों, बरामद सामग्री के स्रोत और संभावित इस्तेमाल को लेकर पूछताछ कर रही है।

Byte- मनजीत सिंह चावला, Ad SP Datia

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here