CJP को लेकर बढ़ी सियासी चर्चा: पूर्व जज मार्कंडेय काटजू बोले- “भारत में भी एक दिन जरूर आएगी क्रांति”

देशभर में सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब राजनीतिक बहस का बड़ा विषय बनती जा रही है। बेहद कम समय में युवाओं के बीच चर्चा में आई इस पार्टी को लेकर अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या भारत में भी नेपाल और श्रीलंका जैसी युवा क्रांति देखने को मिल सकती है।इसी बहस के बीच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। काटजू ने दावा किया है कि भारत में भी इंग्लैंड, फ्रांस, रूस और चीन की तरह एक दिन क्रांति जरूर आएगी। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कहा कि यह क्रांति कब होगी और इसका नेतृत्व कौन करेगा, यह फिलहाल कोई नहीं जानता।पूर्व जज के इस बयान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे युवाओं के बढ़ते असंतोष और सिस्टम के प्रति नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे केवल एक वैचारिक टिप्पणी मान रहे हैं।CJP को लेकर युवाओं के बीच लगातार मीम, वीडियो और राजनीतिक चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि पार्टी की वास्तविक राजनीतिक ताकत और भविष्य को लेकर अभी स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी बढ़ती मौजूदगी ने इसे चर्चा के केंद्र में ला दिया है।फिलहाल, मार्कंडेय काटजू के बयान और CJP को लेकर चल रही बहस ने देश की राजनीति में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here