वॉशिंगटनः पिछले दिनों बड़ी-बड़ी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक होने की खबरें थीं. जुलाई माह में माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर तमाम हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज (High Profile Twitter Accounts Hacked) के अकाउंट हैक होने के केस सामने आए. हैक करने वाले मास्टरमाइंड की उम्र महज 17 साल है जिसका नाम टैम्पा है. शुक्रवार (31 जुलाई) को पुलिस ने हैकर को गिरफ्तार कर लिया था और बुधवार (5 अगस्त) को नाबालिग मास्टरमाइंड की कोर्ट में सुनवाई भी हुई. कोरोना के बीच हैकर के केस की सुनवाई अमेरिकी कोर्ट की ओर से ऑनलाइन (Zoom) ऐप के जरिए हुई. इस दौरान कोर्ट ने हैकर को सजा सुनाई. इसी बीच ऐसा तमाशा हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा.
दरअसल, कोर्ट जब हैकर की Zoom पर सुनवाई कर रहा था तभी म्यूजिक के साथ पोर्न वीडियो चलने लगा जिसका कार्रवाई पर भी असर पड़ा. इसके बाद जज क्रिस्टोफर ने कुछ समय के लिए कार्रवाई को स्थगित कर दिया. इस सुनवाई का उद्देश टैम्पा की जमानत शर्तों को कम करना था. बता दें कि हैकर को बेल पर रिहा करने के लिए 7 लाख 25,000 डॉलर की राशि निर्धारित की गई थी लेकिन सुनवाई में उसके वकील इसे कम करने की मांग कर रहे थे. हालांकि अंत में जज ने हैकर को रिहा कर दिया.
ये भी पढ़ें- VIDEO: व्हाइट गाउन में प्री-वेडिंग शूट करा रही थी दुल्हन, जोरदार धमाका हुआ, फिर…
17 साल के इस हैकर ने बिल गेट्स, एलन मस्क, कान्ये वेस्ट, बराक ओबामा समेत कई हाई प्रोफाइल लोगों के अकाउंट्स हैक किए. इनसे ट्वीट कर बिटकॉइन की भी खूब लूट की. हैक में 130 अकाउंट्स प्रभावित हुए जिनसे करीब एक लाख डॉलर (करीब 74,83,000 रुपये) कीमत के बिटकॉइन इस शर्त पर यूजर्स से मंगवाए गए कि उन्हें डबल कर के वापस भेजा जाएगा.
पुलिस ने टैम्पा के अलावा दो अन्य हैकर्स को भी अरेस्ट किया था. इस हाई प्रोफाइल हैकिंग में फ्लोरिडा के 22-वर्षीय निमा फाजेली और यूके के 19-वर्षीय मेसन शेपर्ड पर भी शामिल होने के आरोप लगे हैं.
बता दें कि हैकर ने इंटरनल ट्विटर सिस्टम का ऐक्सेस इनेबल कर लिया था और इसकी मदद से कंपनी कर्मचारियों की जानकारी चुराई थी. इस डेटा और ऐक्सेस से कई यूजर्स के पासवर्ड्स हैकर ने बदले थे.