बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास को सपोर्ट करने उनके कॉन्सर्ट में पहुंचीं। जोनास ब्रदर्स का ‘द बर्निंग अप टूर ऑल ओवर अगेन’ 20 अगस्त से शुरू हुआ है, जिसमें प्रियंका दूसरे दिन के शो में नजर आईं।प्रियंका ने कॉन्सर्ट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में वह निक जोनास और जोनास ब्रदर्स के साथ नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।प्रियंका अक्सर निक जोनास के म्यूजिक टूर और लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उनका हौसला बढ़ाती नजर आती हैं। इस बार भी उन्होंने पति के खास दिन को अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया।


