priyanka chopra jonas diamonds jewellery: lifestyle priyanka chopra loves her diamonds jewellery

1/6

डायमंड ज्वेलरी की दीवानी हैं प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अभी तक तो अपने ड्रेसिंग स्टाइल से ही अच्छे-अच्छों को घाट-घाट का पानी पिलाती आई हैं। लेकिन अब लगता है कि उनकी इस लिस्ट में स्टेटमेंट-मेकिंग असेम्बल ज्वैलरी कलेक्शन भी सभी पर भारी पड़ने वाला है। जी हां, अपने फैशन स्टाइल से सभी को मात देने वाली पीसी अभी तक तो अपने शानदार सिल्हूटों से ही हमारा दिल जीत रही रही थीं, लेकिन अब प्रियंका का ज्वेलरी कलेक्शन देख हमारी तो बोलती ही बंद हो गई। आम लड़कियों की तरह प्रियंका को भी हीरों से बनी ज्वेलरी से खासा लगाव है, तभी तो अभिनेत्री छोटे से छोटे और बड़े से बड़े स्टेटमेंट हार और इयरिंग्स पहने हुए नजर आ जाती हैं। आज हम आपको उनका कुछ ऐसा ही खास कलेक्शन दिखने जा रहे हैं।

2/6

ड्रापडाउन इयरिंग्स

कान्स फिल्म फेस्टिवल इवेंट के बाद एक पार्टी अटेंड करने पहुंचीं करने प्रियंका इस दौरान Chopard की डिज़ाइन की हुई डायमंड ड्रापडाउन इयरिंग्स पहने नजर आईं। प्रियंका के इन डायमंड इयरिंग्स हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

3/6

डायमंड चेन एंड मैचिंग इयररिंग्स

74वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के दौरान प्रियंका उस समय चर्चा का विषय बन गई जब वह गोल्डन V शेप लॉन्ग गाउन के साथ लॉरेन श्वार्ट्ज के डिज़ाइन किए हुए डायमंड चेन और मैचिंग इयररिंग्स पहनकर पहुंचीं।

4/6

डायमंड नेकपीस एंड इयररिंग्स

कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा का डेब्यू उस समय सभी पर भारी पड़ गया, जब वह अपने पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका ने Chopard लेबल के डायमंड नेकपीस एंड इयररिंग्स पहने थे जिस पर स्कैलप्ड डिज़ाइन बना हुआ था।

5/6

लक्ज़री फिंगर रिंग्स

2019 के ब्यूटीकॉन इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने वाइट पैंट -सूट के साथ अपने हाथों में पांच फिंगर रिंग को पहना हुआ था जिसे एक बार फिर फेमस ज्वेलरी डिज़ाइनर बुल्गारी ने डिज़ाइन किया था। उनके हाथों में पड़ी सारी रिंग्स इतनी स्टाइलिश थीं, जिनकी कीमत करीब 7 मिलियन अमरीकी डॉलर से ज्यादा थी!

6/6

navel रिंग्स

साल 2020 के ग्रैमी अवॉर्ड में जहां प्रियंका चोपड़ा को अपने लुक के लिए दुनिया भर के ताने सुनने पड़े, वहीं उनके ज्वेलरी कलेक्शन ने इस दौरान सभी का दिल जीत लिया। प्रियंका की ड्रेस को कम्पलीट करते हुए उनके हाथ में एक हीरे की अंगूठी भी थी, जो हर किसी को खूब भा रही थी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here