नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए National Highways Authority of India ने मार्ग किनारे पंचर बनाने और वाहन मरम्मत की दुकानों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोल पंपों के अलावा इन सेवाओं की कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।NHAI के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे पर विकसित की जा रही ‘वेसाइड एमेनिटीज’ (मार्ग किनारे सुविधाओं) में पंचर रिपेयर और वाहन मरम्मत सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इन सुविधाओं का संचालन सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत किया जाएगा।इसके लिए NHAI की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी National Highways Logistics Management Limited को आवश्यक व्यवस्था करने और सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पहल से लंबी दूरी के यात्रियों को रास्ते में वाहन खराब होने या टायर पंचर जैसी समस्याओं के दौरान तुरंत सहायता मिल


