Punjab Police arrested 8 Nihangs Recovered Weapon poppy husk swords

पटियाला में पुलिस पर हमला करने वाले 8 'निहंग' गिरफ्तार, इस तरह गिरफ्त में आए हमलावर

पुलिस ने 8 निहंग सिखों को गिरफ्तार किया है.

खास बातें

  • निहंगों ने किया था पुलिस पर हमला
  • पुलिस ने 8 निहंगों को किया गिरफ्तार
  • हथियार और नशीला पदार्थ बरामद

पटियाला:

पंजाब (Punjab) के पटियाला जिला स्थित सनौर में सब्जी मंडी के बाहर निहंगों (Nihangs) ने आज (रविवार) सुबह करीब 6 बजे पुलिस (Punjab Police) पर हमला कर दिया था. हमलावरों ने एक ASI का कलाई से हाथ काट दिया था. हमले में मंडी बोर्ड के एक अधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. जिसके बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में ऑपरेशन चलाया और 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से काफी हथियार और नशीला पदार्थ बरामद किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, निहंग सिख हमला करने के बाद एक गुरुद्वारे में जा छिपे थे. वह लगातार पुलिस वालों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे. पुलिस ने सादे कपड़ों में गांवों के मुखिया से मुलाकात की और फिर पुलिस कुछ धर्म गुरुओं व स्थानीय ग्रंथियों के साथ मिलकर गुरुद्वारे में दाखिल हुई. जिसके बाद पुलिस ने गुरुद्वारे पर कब्जा करते हुए 8 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से हथियार, जिंदा कारतूस, तलवारें, नशीला पदार्थ और एक पिकअप वैन बरामद की गई है.

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने इस बारे में ट्वीट करते हुए बताया, ‘आज सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में निहंगों के एक समूह ने पटियाला की सब्जी मंडी में कुछ पुलिस अधिकारियों और मंडी बोर्ड के एक अधिकारी को घायल कर दिया. हरजीत सिंह, ASI जिनका हाथ कट गया, वो PGI चंडीगढ़ पहुंच गए हैं. मैंने PGI के निदेशक से बात की है जिन्होंने सर्जरी के लिए PGI के शीर्ष प्लास्टिक सर्जन को नियुक्त किया है. सर्जरी अभी शुरू ही हुई है. निहंग समूह को गिरफ्तार किया जाएगा और आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी.’

एक अन्य ट्वीट में घायल एएसआई के इलाज के बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया, ‘PGI द्वारा पूर्ण समर्थन दिए जाने को लेकर आभारी हूं. PGI के डायरेक्टर ने मुझे बताया कि दो वरिष्ठ सर्जनों द्वारा सर्जरी शुरू हो चुकी है. वह अपनी ओर से हर मुमकिन कोशिश करेंगे. हम सभी वाहेगुरु से उनके पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.’ 

VIDEO: पंजाब के पटियाला में ‘निहंगों’ ने पुलिस पर बोला हमला, ASI का काटा हाथ


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here