radhika merchant-nita ambani: बजट में है नीता अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का ये लहंगा, इतने में आप भी ला सकती हैं घर – nita ambani daughter in law radhika merchant in pastel lehenga

नीता अंबानी की होने वाली बहू यानी राधिका मर्चेंट की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपनी बहन की शादी में एक खूबसूरत लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं, अगर आप चाहें तो आप भी उनके इस लहंगे को इस तरह खरीद सकती हैं।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

हम सभी ने अपने माता-पिता की शादी की एलबम को एक न एक बार जरूर देखा होगा। जब एक सुंदर दुल्हन के रूप में हमारी मां अपनी बहन का हाथ पकड़कर शादी के मंडप की तरफ आगे बढ़ती हैं। साल बीतते हैं और आखिरकार वह दिन आता है, जब हम भी अपनी बहन को दुल्हन के रूप में शादी के मंडप तक पहुंचाते हैं। नीता अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी ऐसी ही भावनाओं से गुज़री होंगी जब उनकी बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट ने साल की शुरुआत में शादी करने का फैसला किया था।

ईशा अंबानी पीरामल और आकाश अंबानी के बाद हर कोई जूनियर अनंत अंबानी की शादी का इंतजार कर रहा है कि वह अपनी तथाकथित गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ कब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक राधिका और अनंत अंबानी के रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनकी तस्वीरें सब कुछ साफ-साफ बयां कर रही हैं। करोड़ों की मालकिन होने के बाद भी जब नीता अंबानी की होने वाली बहू को रिपीट करने पड़ गए अपने कपड़े!

NBT

बहुत कम समय में अंबानी परिवार में फिट होने वाली राधिका मर्चेंट अपनी मौजूदगी से ही नहीं बल्कि बैक टू बैक अपनी स्टाइलिश ड्रेसिंग से भी हर किसी का दिल जीत रही हैं। राधिका के स्टाइल स्टेटेमेंट का अंदाज़ा आप इस बात से लगा लीजिए कि उन्हें भी अपनी होने वाली जेठानी यानी श्लोका मेहता की तरह पेस्टल लहंगों से काफी प्यार है। ऐसा ही हमें तब देखने को मिला जब राधिका कशीदाकारी गुलाबी और हरे रंग का लहंगा पहने हुए नजर आईं।

NBT

अपनी बहन के प्री वेडिंग फंक्शन में राधिका मर्चेंट राहुल मिश्रा का डिज़ाइन किया हुआ स्कोलोपेड हेमलाइन वाला लूज़-फिट लहंगा पहने नजर आई थीं, जिसे उन्होंने हीरे की बालियों और चूड़ियों के साथ कम्पलीट किया था। राधिका के ओवरऑल लुक की बात करें तो उनके इस पेस्टल पिंक एंड ग्रीन लहंगे को वेटलेस बटर सिल्क ऑर्गेंजा के साथ डिज़ाइन किया गया था। स्कर्ट और ब्लाउज दोनों में बहुरंगी धागे का काम था जिन्हें स्वान मोटिफ्स और फूलों की कशीदाकारी कढ़ाई में उड़ेला गया था। अपने वेडिंग लहंगे के लिए ईशा अंबानी ने बेस्ट फ्रेंड प्रियंका चोपड़ा से ली थी ये सलाह

NBT

इतना ही नहीं, लहंगे के साथ अपने लुक को परफेक्ट फिनिशिंग देने के लिए राधिका ने हल्का मूंगा ब्लश और मैट पिंक लिप्स के साथ सॉफ्ट टोन मेकअप को अपने आउटफिट के साथ मैच किया था। जिसके साथ उन्होंने अपने बालों में voluminous पोनीटेल के साथ रोमांटिक टेंड्रल्स लगाए हुए थे, जो उन की ड्रेस पर काफी खिल रहे थे। यदि आप भी सिंपल ब्लाउज और सॉफ्ट पेस्टल पैलेट के साथ कुछ डिज़ाइनर ढूंढ रही हैं, तो राधिका मर्चेंट का यह लुक सिर्फ आपके लिए ही बनाया गया है।

NBT

जी हां, बोल्ड ज्वेल टोन आउटफिट हमेशा हमारे इंडियन वियर वार्डरोब का एक मुख्य आधार रहा है। लेकिन हाल के दिनों में, पेस्टल लहंगे को काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी राधिका के इस लुक को अपनाना चाहती हैं तो राहुल मिश्रा की वेबसाइट पर जाकर इसे आसानी से खरीद सकती हैं। राधिका का यह लहंगा आपको मात्र 50000 रुपए तक की कीमत में मिल जाएगा।

Web Title nita ambani daughter in law radhika merchant in pastel lehenga(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here