राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से कांग्रेस में नई ऊर्जा, 2027 चुनाव की तैयारी तेज

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक ओर बीजेपी अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी सत्ता में वापसी की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।राहुल गांधी 4 और 5 जून को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे।

कार्यक्रम के तहत वे 4 जून को अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे, जबकि 5 जून को राजधानी देहरादून में कई कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस इस दौरे को 2027 के चुनावी अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रही है।

पार्टी नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी के दौरे के माध्यम से युवाओं, रोजगार, अग्निवीर योजना, पलायन और राज्य के अन्य प्रमुख मुद्दों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। कांग्रेस का प्रयास है कि राहुल गांधी के कार्यक्रमों के जरिए कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों में राजनीतिक संदेश पहुंचाया जाए और संगठन को नई मजबूती मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here